posted on : जुलाई 5, 2022 5:23 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी यशवन्त सिंह चौहान के निर्देशन एवं अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जौशी के पर्यवेक्षण, पुलिस उपाधीक्षक ऑपरेशन विभव सैनी के नेतृत्व में दिनांक 04 जुलाई 2022 को निरीक्षक यातायात शिव कुमार सिंह द्वारा कोटद्वार शहर के ट्रैफिक वालेंटियर्स को कोटद्वार शहर के व्यस्ततम नजीबाबाद चौक पर ट्रैफिक सिग्नल्स की जानकारी दी गयी। तथा चौराहे पर ट्रैफिक कंट्रोल कर यातायात को सुगम चलाने हेतु ट्रैफिक के समस्त संकेतों की जानकारी दी गयी। सभी वालेंटियर्स को उत्तराखंड ट्रैफिक आईज एप की सम्पूर्ण जानकारी देकर एप में चालान करना बताया गया।


