कोटद्वार । गढ़वाल मोटर्स ट्रांसपोर्ट यूनियन में दो दिवसीय रिफ्रेशर कोर्स का आयोजन किया गया है जिसमें कोविड 19 की गाइडलाइंस का पालन करते हुए लगभग 70 चालकों को यातायात की पढ़ाई करवाई गई ।

शनिवार को जीएमटी सभागार में कमर्शियल वाहन चालकों के लिए दो दिन का रिफ्रेसर कोर्स शिविर प्रारंभ हुआ ।शिविर में बड़ी संख्या में वाहन चालक हिस्सा ले रहे हैं। प्रशिक्षण में हिस्सा ले रहे चालकों को सर्टिफिकेट दिया जाएगा। कमर्शियल वाहन चालकों के नया ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने या प्रत्येक दो वर्ष में रिन्यू कराने के लिए रिफ्रेसर कोर्स करना जरूरी होता है। इसके लिए दून से झाझरा स्थित मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीट्यूट के ट्रेनर ट्रेनिंग दे रहे हैं ।
जीएमटी के अध्यक्ष संदीप अग्रवाल ने बताया कि कमर्शियल वाहन चालकों की सुविधा को देखते हुए कार्यायल में शिविर आयोजित किया गया है। शिविर के पहले दिन मोटर ड्राइविंग ट्रेनिंग इंस्टीटूयट के प्रशिक्षकों ने वाहन चालकों को सड़क दुर्घटना से बचने के तरीके बताए साथ ही ट्रैफिक सिग्नल के बारे में बताया ।साथ ही कोरोना वायरस से बचने के उपाय भी बताये ।




Discussion about this post