कोटद्वार । नगर निगम के अन्तर्गत वार्ड न 3 सनेह मल्ली इलाके में आबादी के बीच से आरबीएम भंडारण को हटाने की मांग को लेकर स्थानीय लोगों का क्रमिक अनशन चौथे दिन भी जारी रहा।
सोमवार को पूर्व सैनिक सेवा परिषद के बैनर तले क्रमिक अनशन कारियों ने कहा कि आबादी के बीच आरबीएम भंडारण खुलने से लोगों का जीना मुश्किल हो गया है। आरबीएम के ओवर लोडेड डंपरों की आवाजाही से सड़क, सिंचाई गूलें व पेयजल लाइनें को नुकसान पहुंच रहा है। परिषद के अध्यक्ष गोपाल कृष्ण बड़थ्वाल ने बताया कि आश्वासन दिये जाने के बाद से अनिश्चितकाल के लिए यह क्रमिक अनशन स्थगित करना पड़ रहा है। इस मौके पर गोपाल दत्त, सीपी डोबरियाल, युद्धवीर सिंह नेगी, हसवंत सिंह, विरेंद्र सिंह रावत, जगमोहन सिंह रावत, जगदीश सिंह, सतपाल सिंह, मीरा देवी, शशि देवी, लीला देवी, सूरवीर खेतवाल आदि मौजूद रहे।




Discussion about this post