कोटद्वार । शुक्रवार सुबह समाजसेवी शिक्षक सन्तूदास जब कोटद्वार के लिये आा रहे थे तो दुगड्डा औऱ कोटद्वार के मध्य पांचवे मील के नजदीक उनको सड़क के किनारे एक पर्स औऱ कुछ कागजात बिखरे हुए मिले । उन्होंने गाड़ी रोककर पर्स को उठाया । जिसमें 6300 रुपए औऱ 5 ATM कार्ड, आधार कार्ड, पैन कार्ड, सहित जरूरी बिल थे ।
शिक्षक ने थाने में जाने से पहले इन सब की जाँच पड़ताल की तो उसमें कुछ मोबाइल नम्बर लिखे हुए मिले । उनसे सम्पर्क करने पर रोहित सिंह रावत ग्राम- अमलेसा लैंसडौन का मोबाइल नम्बर भी मिला । रोहित से सम्पर्क करने पर पता चला कि गुजरात में नौकरी कर रहे रोहित गाँव से स्कूटी से कोटद्वार के लिये निकले थे तो रास्ते में उनकी जेब से पर्स कहीं गिर गया था फ़िर शिक्षक सन्तूदास ने उन्हें अपने पास बुलाकर जरूरी कागजात सहित 6300 रुपये वापिस किये
रोहित ने गुरूजी के पैर छूकर धन्यवाद दिया औऱ अपने जरूरी कागजात औऱ पैसे वापिस पाकर अपार खुशी जाहिर की । शिक्षक सन्तूदास राजकीय प्राथमिक विद्यालय नगधार में सहायक अध्यापक के पद पर कार्यरत हैं औऱ ग्राम-सन्दणा, पो.ऑ.-अधारियाखाल, जिला-पौड़ी गढ़वाल के निवासी हैं ।




Discussion about this post