कोटद्वार । आईएचएमएस संस्थान के कंप्यूटर सांइस एंड इनफोरमेशन टेक्नोलाॅजी विभाग की ओर से इंटरस्कूल आँनलाइन प्रतियोगिता आईएचएमएस कोड वार 2020 का सफलता पूर्वक आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में कोटद्वार के 20 स्कूलों के 93 विद्यार्थियो ने आनॅलाइन भाग लिया।प्रतियोगिता को रूट स्किल (कंप्यूटर की प्रारंभिक एंव महत्वपूर्ण जानकारी), कोड चेजर्स (पायथन, सी, डाटा स्ट्रक्चर, नेटवर्किग, डाटाबेस) एंव कोड वार (पायथन, सी, सी) राउंड्स में बांटा गया था।
जिसमें सभी स्कूल के विद्यार्थियों ने अपने तर्क संगत बुद्वि विवेक का परिचय दिया।प्रतियोगिता का परिणाम निकालने में निर्णायक मंडल को खासी मसक्कत करनी पडी।प्रथम- खुशी असवाल (टी0सी0जी पब्लिक स्कूल)द्वितीय पुरस्कार तीन विद्यार्थियों के बीच टाई रहा- अक्षांस थलेडी (बलूनी पब्लिक स्कूल) सुलभ सिंह रावत (एस0जी0आर0आर पब्लिक स्कूल)अभिनव रावत (डी0ए0वी पब्लिक स्कूल) तृतीय स्थान पर भी दो विद्यार्थी रहे- अनमोल रावत (स्काँलर्स एकेडमी) अमन राणा (नवयुग पब्लिक स्कूल)सांन्त्वना पुरस्कार दो विद्यार्थियो को दिये गए -देवेश रावत (हेड हेरिटेज ऐकेडमी)सक्षम सिंह (सेंट जोसेफ काँन्वेंट स्कूल)सभी प्रतिभागियों को ई-प्रमाणपत्र दिये गये, एंव विजेताओं को ई प्रमाणपत्र के साथ साथ पुरस्कार भी दिये गये । प्रतियोगिता को आनलाइन सफलतापूर्वक करवाने का पूर्ण श्रेय प्रतियोगिता के संयोजक नूतन डोगरा, आशीष बौंठियाल एंव तनु ध्यानी को जाता है, जिन्होने प्रतियोगिता के सभी राउंडस को आँनलाइन बनाया और सभी स्कुलो से संपर्क स्थापित कर कार्यक्रम का घ्येय उन तक पहुँचाया।
विभागाध्यक्ष अनुराग सेमवाल ने बताया कि इन विषम परिस्थितियों में विद्यार्थियों को आगे बढने की प्रेरणा देने में इस प्रकार की प्रतियोगिताएं कारगर भूमिका अदा करती हैं । कंप्यूटर के क्षेत्र में आने वाली क्रांति के लिए विद्यार्थियों को तैयार करने के लिए इस प्रकार के कार्यक्रम एंव प्रतियोगिताएं संस्थान समय समय पर करता रहेगा इसके लिए हम वचनबद्व है । उन्होनें विद्यार्थियों एंव स्कूलों को धन्यवाद प्रेषित कर उनके उज्जवल भविष्य की कामना करी। संस्थान के प्रधानाचार्य तरूणकांत जोशी ने कम्प्यूटर युग के भारत में विकसित होने को युवाओं की रूचि को सर्वोपरी माना और कहा कि प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने यह साबित भी किया कि आने वाला समय पूर्णतः भारत को महाशक्ति बनाने का रहेगा जिसमें की विद्यार्थियों की भागीदारी कंप्यूटर के माध्यम से उँचाइयों पर रहेगी।




Discussion about this post