posted on : अगस्त 31, 2021 7:34 अपराह्न
कोटद्वार : जनपद पौड़ी गढ़वाल का कस्बा कोटद्वार एक घनी आबादी वाला शहर है। वर्तमान में वाहनो में वृद्धि होने के कारण वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पी. रेणुका देवी द्वारा यातायात व्यवस्था को सुदृढ़ बनाये रखने हेतु 01 निरीक्षक यातायात के नेतृत्व में अलग से यातायात पुलिस बल की नियुक्ति की गयी है। यातायात पुलिस बल के लिये एक नवनिर्मित यातायात कार्यालय बनाया गया है। जिसका आज 31 अगस्त 2021 को वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल कु. पी. रेणुका देवी द्वारा वैदिक मन्त्रोपचार के साथ रिवन काटकर उद्धघाटन किया गया। उक्त उद्धघाटन समारोह के अवसर पर कोविड़ 19 नियमों का पालन करते हुये अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी, क्षेत्राधिकारी कोटद्वार अनिल कुमार जोशी, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार नरेन्द्र सिंह बिष्ट, निरीक्षक यातायात शिव कुमार, वरिष्ठ उपनिरीक्षक प्रदीप नेगी सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारीगण मौजूद रहे।