सोमवार, जून 29, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
29th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : बाल विवाह रोकथाम एवं बाल संरक्षण पर विशेष जागरुकता कार्यक्रम आयोजित

शेयर करें !
posted on : मई 8, 2026 12:24 पूर्वाह्न

कोटद्वार : जिलाधिकारी स्वाति एस भदौरिया के निर्देशन एवं जिला परिवीक्षा अधिकारी अरविंद कुमार के नेतृत्व में जनपद में बाल विवाह रोकथाम एवं बाल अधिकार संरक्षण को लेकर व्यापक जन-जागरुकता अभियान संचालित किया जा रहा है। इसी क्रम में बुधवार को जिला बाल संरक्षण इकाई, जिला बाल कल्याण समिति तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के संयुक्त तत्वावधान में आर्य कन्या इंटर कॉलेज, कोटद्वार में एक प्रभावी जागरुकता कार्यक्रम आयोजित किया गया।

कार्यक्रम में लगभग 250 छात्राओं ने उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान छात्राओं को बाल विवाह निषेध अधिनियम-2006, पॉक्सो एक्ट-2012, किशोर न्याय अधिनियम-2015, बाल अधिकारों तथा चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 के बारे में विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गयी। 

कार्यक्रम के दौरान राकेश चंद्रा बिड़लिया, कपिल रतूड़ी, अभिषेक नेगी, शकुंतला नयाल तथा जिला विधिक सेवा प्राधिकरण से पीएलवी संदीप बिष्ट ने छात्राओं के साथ संवाद स्थापित करते हुए उन्हें कानूनों, सुरक्षा सेवाओं एवं आत्मरक्षा के प्रति जागरूक किया। छात्राओं को यह भी अवगत कराया गया कि किसी भी प्रकार की हिंसा, उत्पीड़न, बाल विवाह या बाल श्रम की स्थिति में तत्काल चाइल्ड हेल्पलाइन 1098 पर संपर्क कर सहायता प्राप्त की जा सकती है। वक्ताओं ने बताया कि बाल विवाह बच्चों के शारीरिक, मानसिक एवं शैक्षिक विकास पर प्रतिकूल प्रभाव डालता है और उनके उज्ज्वल भविष्य में बाधा बनता है। उन्होंने यह भी स्पष्ट किया कि प्रत्येक बच्चे को सुरक्षित बचपन, गुणवत्तापूर्ण शिक्षा एवं सम्मानजनक जीवन का अधिकार प्राप्त है।

जिला परिवीक्षा अधिकारी ने कहा कि बच्चों का सुरक्षित एवं शिक्षित भविष्य ही समाज की वास्तविक प्रगति का आधार है, इसलिए बाल विवाह जैसी कुरीतियों के उन्मूलन के लिए समाज के प्रत्येक व्यक्ति को जागरूक एवं संवेदनशील बनना आवश्यक है। उन्होंने बताया कि जनपद के विभिन्न विद्यालयों में इस प्रकार के कार्यक्रम आगे भी निरंतर आयोजित किए जाते रहेंगे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • दो बूंद जिंदगी की- हर बच्चे की सुरक्षा का संकल्प, उत्तराखण्ड में पल्स पोलियो अभियान का आगाज़, मिशन निदेशक NHM डॉ. संदीप तिवारी ने किया राज्यव्यापी पल्स पोलियो अभियान का शुभारम्भ
  • लोहियाहेड वाटर बाईपास को प्रमुख पर्यटक स्थल के रूप में किया जाएगा विकसित – मुख्यमंत्री धामी
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को अपने बीच पाकर बच्चे हुए उत्साहित, जमकर खिंचवाईं तस्वीरें
  • टिहरी गढ़वाल : राष्ट्रीय पल्स पोलियो अभियान का शुभारंभ, सीडीओ वरूणा अग्रवाल और सीएमओ डॉ. श्याम विजय ने बच्चों को पोलियो की खुराक पिलाकर किया अभियान का आगाज
  • संस्कृत अध्ययन से संस्कृति, संस्कार और चरित्र का होता है निर्माण – सचिव दीपक कुमार गैरोला
  • धारी देवी जा रहे श्रद्धालुओं की बोलेरो पर गिरा बोल्डर, एक की मौत, दो घायल
  • कोटद्वार में बूथ संख्या 67 पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने सुना प्रधानमंत्री मोदी का “मन की बात” कार्यक्रम
  • कोटद्वार-पौड़ी हाईवे पर दर्दनाक हादसा: बोलेरो पर गिरा विशाल बोल्डर, एक की मौत, दो गंभीर घायल
  • दुगड्डा-लैंसडाउन मार्ग पर स्कूटी हादसा, खाई में गिरीं दो युवतियां, इलाज के दौरान एक की मौत
  • उत्तराखंड : बीमार पत्नी से छुटकारा पाने के लिए रची साजिश! जहर देकर मार डाला, ऐसे हुआ खुलासा
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.