कोटद्वार । जम्मू-कश्मनीर के पूंछ में नियंत्रण रेखा पर पाकिस्तान की ओर से की गई गोलीबारी में शहीद हुए गढ़वाल रायफल के सूबेदार स्वतंत्र सिंह का पार्थिव शरीर शुक्रवार को लैन्सडोन पहुँचा जिसके बाद मुख्यमंत्री के प्रतिनिधि के तौर पर लैन्सडोन के विधायक मंहत दिलीप रावत ने वीर के पार्थिव शरीर पर श्रद्धासुमन अर्पित किये ।
शनिवार सुबह शहीद का पार्थिव शरीर लैन्सडोन से उनके गांव पौड़ी जनपद के उडियारी पहुंचा। इस दौरान भारी जन समूह उमड़ गया। लोगों ने इस दौरान भारतीय सेना और शहीद स्वतन्त्र सिंह अमर रहे के नारे लगाए, साथ ही पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे भी गूंजे। शव के घर में पहुंचते ही शहीद की बूढ़ी मां, पत्नी सहित परिवार के अन्य लोगों में कोहराम मच गया। बेटे का पार्थिव शरीर देख मां बेसुध हो गई। जांबाज बेटे की अंतिम यात्रा में आंखों में आंसू लिए जन सैलाब उमड़ पड़ा। वीर सपूत स्वतंत्र सिंह की अंतिम यात्रा पैतृक श्मशान घाट के लिए रवाना हुई।
बताते चले कि गुरुवार को पाकिस्तानी सेना ने अपनी नापाक हरकतें दिखाते हुए पूंछ जिले में नियंत्रण रेखा से सटे दिगवार और केरन सेक्टर में गोलाबारी की थी। इस दौरान 16 गढ़वाल राइफल्स के सूबेदार स्वतंत्र सिंह निवासी पौड़ी गढ़वाल घायल हो गए थे ।जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया था । अस्पताल में इलाज के दौरान वे शहीद हो गए।




Discussion about this post