कोटद्वार । शैलशिल्पी विकास संगठन द्वारा हरिप्रसाद टम्टा की जयंती मनाई गई । गुरुवार को संगठन के सभी लोग सिम्भलचौड स्थित संगठन के कार्यालय में एकत्रित हुये । जहाँ पर संगठन के कार्यकर्ताओ द्वारा मुंशी हरिप्रसाद टम्टा को याद किया गया । कार्यक्रम में संगठन संयोजक विकास कुमार आर्य ने कहा कि हरिप्रसाद टम्टा ने जीवनभर अनुसूचित जाति के अधिकारों एवं हकों के लिए संघर्ष किया तथा शिल्पकार समाज के मानवीय अधिकारों को दिलाने में सार्थक भूमिका निभाई।
अनुसूचित जाति व जनजाति शिक्षक एसोसिएशन के पूर्व प्रदेश महामंत्री अनूप कुमार पाठक ने कहा कि हरिप्रसाद टम्टा का जीवन हमारे लिए सदैव प्रेरणादायक रहेगा। उन्होंने अल्मोड़ा से समता समाचार पत्र का संपादन करने के साथ ही सन 1932 में पूना पैक्ट समझौते में डॉ. भीमराव अम्बेडकर का पूरा समर्थन किया था । इस मौके पर सतेन्द्र खेतवाल, विनीता भारती, विनोद कुमार, अनिल कुमार, हर्ष कुमार, अरविंद कुमार सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे।




Discussion about this post