posted on : जुलाई 7, 2023 11:40 पूर्वाह्न
कोटद्वार : नगर निगम क्षेत्र के लकड़ी पड़ाव में एक बच्ची करंट लगने से बेहोश हो गई। जिसके बाद गंभीर हालत में उसे राजकीय बेस अस्पताल में भर्ती कराया गया है। लकड़ी पड़ाव निवासी आसिफ ने बताया कि उसकी सात वर्ष की पुत्री आलिया बीते बुधवार शाम को घर के आंगन में खेल रही थी। तभी आंगन के पास लगे कूलर के पास उसकी गेंद चली गई। गेंद को उठाते समय उसका हाथ कूलर पर लग गया। कूलर पर हाथ लगते ही उसे करंट का तेज झटका लगा, जिसके बाद वह बेहोश हो गई। आनन-फानन में उसे बेस अस्पताल में लेकर आए। इमरजेंसी में चिकित्सकों ने उसका प्राथमिक उपचार कर उसे भर्ती कर दिया।


