कोटद्वार । संजय गांधी को उनकी 40वीं पुण्यतिथि पर बद्रीनाथ मार्ग स्थित कांग्रेस कार्यालय में श्रद्धांजलि दी गई। उनके चित्र पर पुष्प अर्पित किए गए। लोगों ने उनके द्वारा चलाए गए कार्यक्रमों को याद किया।वक्ताओं ने स्व. संजय गांधी को एक ओजस्वी एवं ऊर्जावान नेता बताया।
पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा ने कहा स्व. संजय गांधी ने कांग्रेस और देश को एक मजबूत आधार देने का कार्य किया। देश को नई दिशा दी, युवाओं का मार्गदर्शन कर उन्हें जीवन में आगे बढ़ने के लिए प्रोत्साहित किया। उनकी तेज तर्रार शैली और द्रढ निश्चय सोच की वजह से वे देश की युवा पसंद थे। संजय गांधी अपनी सादगी और भाषण के लिए जाने जाते थे। पेड़ लगाने का आंदोलन और भारत में चीजों के बनने पर जोर उनके कार्यक्रम का प्रमुख हिस्सा था।
श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में मुख्य रूप से पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा,युवा कांग्रेस के पूर्व प्रदेश महासचिव प्रवेश रावत,पूर्व प्रधान बृजेन्द्र नेगी,बीरेन्द्र्पाल सिंह बिष्ट, तेजपाल पटवाल, देवेन्द्र भट्ट, राकेश शर्मा, आशुतोष कण्डवाल, बिक्रम राणा, कुलदीप रावत, रजनीश रावत, अतुल नेगी, बिनोद शर्मा आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे ।
Discussion about this post