बुधवार, फ़रवरी 4, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
4th फ़रवरी 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

आरएसएस के स्वयंसेवक : दिन में करा रहे है लोगो को भोजन और रात को सड़कों पर उकेर रहे है चित्रकारी

शेयर करें !
posted on : मई 13, 2020 11:25 पूर्वाह्न

देहरादून । राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) महानगर के स्वयंसेवक कोरोना बचाव के लिए संकल्पित भाव के साथ बंदी के दिन से ही एक से बढ़कर एक अभिनव पहल की दिशा में सड़कों पर उतर आए हैं। दिन में भोजन राशन के साथ-साथ रात में द्रोणनगरी की सुनसान सड़कों पर आकर्षक चित्रांकन को उकेर कर स्वस्थ्य और सुरक्षित समाज का सकारात्मक संदेश दे रहे है।

महामारी से बचने और उसे हराने को लेकर जहां सरकार अडियों, वीडियों सहित डिजीटल माध्यम का उपयोग कर हर कोशिश कर रही है और प्रशासन उसका पालन कराने की कवायद में जुटा है वहीं नगर के कुछ युवा कला के हुनरमंद स्वयंसेवक सड़कों व गलियों में पेंटिंग के जरिए लोगों को कोरोना से लड़ने का संदेश दे रहे। “पेंटिंग बनाने में जहां हानिकारण रंगों से परहेज किया जा रहा वहीं अधिक से अधिक प्राकृतिक रंगों का उपयोग में लाया जा रहा है।

आरएसएस की ओर से दिन में जरुरतमंदों को भोजन राशन सहित अन्य सेवा कार्य के साथ रात में शहर के प्रमुख चौक चाराहे, सड़कों पर सुन्दर पेंटिंग कर कोरोना स्लोगन, कोराना वारियर्स का चित्रांकन के जरिए जागरुकता का संदेश दिया जा रहा है। इपेंटिंग टीम को संघ तृतीय वर्ष प्रशिक्षित रोहित कुमार नेतृत्व कर रहे है। टीम में कुलदीप पंत, विनीत गोयल, विनीत, तरुण जैन, शुभम, तुषार, पंकज गरिया, विश्वनाथ, चेतन, सत्येन्द्र, तुषार बंसल, अमित इस कार्य में प्रतिदिन सहयोग कर रहे है। अभी तक शहर के ​बिंदाल चौक, तिलक रोड संघ मुख्यालय, बल्लीवाला चौक, यमुना कालोनी सहित अन्य स्थानों पर स्लोगन पेटिंग किया गया है। यह टीम आगे भी विभिन्न रंगोली और चित्रकारी के माध्यम से फ्रंट में कार्य रहे चिकित्सक, पुलिस, सफाई कर्मचारी, मीडिया के हौसेले को बढ़ाने के लिए कार्य को जारी रखेगी।

इस कार्य में लगे टीम को स्वयं प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह सड़कों पर निरीक्षण कर उत्साहित कर रहे है। कुछ दिन पहले प्रांत प्रचारक एक वीडियों संदेश के जरिए संघ कार्यो और उदेश्यों को लेकर बोध कराया है। उन्होंने अपने संदेश में कहा है कि हम राष्ट्र और समाज के उत्थान के लिए अनवरत सेवा जारी रखेंगे। यही संघ का सोच और कार्य है। वर्तमान महामारी में कार्य और जिम्मेदारी संघ की बढ़ गई है। इसलिए हम समाज को सेवा के रुप में कार्य को करते रहेंगे। प्रांत प्रचारक के संदेश और निर्देश को समाज के हित में गति देने में देहरादून के विभाग प्रचारक भगवती कुमार भी लगतार टीम के साथ समन्वय बनाकर कार्य को नए रुप दे रहे है।

महानगर कार्यवाह विशाल जिंदल ने बताया कि संघ बंदी​ के दिन से ही सेवा कार्य को जारी रखा है। जरुरतमंद लोगों को सहयोग के साथ पेंटिंग 25 अप्रैल से शहर की सड़कों पर किया जारी है। यह कार्य दिन में भोजन वितरण के बाद रात के समय किया जाता है। इस कार्य में लगभग एक दर्जन से ज्यादा कार्यकर्ता लगे हुए है। घंटों मेहनत कर सड़कों में स्वच्छ और सुन्दर स्लोगन का लिखावट कर जागरुकता का संदेश दे रहे है। यह कार्य आगे भी जारी रहेगा। उन्होंने बताया कि इस टीम को क्षेत्र प्रचारक जगदीश, प्रांत प्रचारक युद्धवीर सिंह और विभाग प्रचारक भगवती कुमार प्रांत कार्यालय तिलक रोड पर शारीरिक दूरी के साथ उनके कार्य को लेकर उत्साहित किया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीजीपी उत्तराखंड की अपराध और कानून व्यवस्था पर हाई-लेवल समीक्षा बैठक, गंभीर आपराधिक घटनाओं में लापरवाही बरतने वाले पुलिस कर्मियों के विरुद्ध सख़्त कार्यवाही, 03 उपनिरीक्षक सस्पेंड
  • जनसेवाओं का संगम : प्रभारी मंत्री की अध्यक्षता में 05 फरवरी को ग्राम द्वारा में बहुउद्देशीय शिविर, प्रमुख सचिव आर मीनाक्षी सुन्दरम व जिलाधिकारी सविन बंसल शिविर में करेंगे प्रतिभाग
  • मुख्यमंत्री को बैरासकुंड महाशिवरात्रि मेले का आमंत्रण
  • उत्तराखंड में मदरसा बोर्ड समाप्त
  • सलूड के ग्रामीणों ने सड़क सुधारीकरण को किया प्रदर्शन
  • तहसील दिवस पर फरियादियों ने रखी अपनी फरियाद
  • देश में संघमय होता दिख रहा समाज – खत्री
  • औली में जमेगा शीतकालीन खेलों का रोमांच
  • स्कूल बस की चपेट में आई स्कूटी, महिला की मौत
  • लोकसभा में राहुल गांधी का हमला, ‘ट्रेड डील से किसानों को नुकसान, एपस्टीन फाइल्स और अडाणी केस से PM पर दबाव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.