कोटद्वार । आई0एच0एम0एस0 संस्थान की ओर से ऑनलाइन विभिन्न प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया, जिसका कि पुरस्कार वितरण समारोह के साथ विधिवत रूप से समापन किया गया। प्रतियोगिता में कोटद्वार और नजीबाबाद क्षेत्र के 42 विद्यालयों के 350 से अधिक विद्यार्थियों ने प्रतिभाग किया।संस्थान की ओर से आयोजित पुरस्कार वितरण समारोह में कोरोना वायरस कोविड 19 के मानकों एवं उससे बचाव के सभी उपायों का ध्यान रखा गया, मास्क सेनेटाइजर एवं दूरी के साथ समारोह आयोजित किया गया।संस्थान की ओर से डाँस, सिंगिंग, फोटोग्राफी, फूडमंत्रा, मोनो एक्ट, भाषण एवं कविता, वेस्ट टू वाॅव, फेस पेंटिंग एवं ड्रेस डिजाइनिंग प्रतियोगिताओं का आयोजन किया गया।
डांस प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मन्दिर जानकीनगर की कुसुम राणा प्रथम, सरस्वती विद्या मन्दिर कालाबड़ की शालिनी नेगी द्वितीय, स्काॅलर्स एकेडमी की खुशी कंडवाल व जे0पी0 इंटर काॅलेज की अनुभूति उनियाल तृतीय स्थान पर रही।सिंगिंग प्रतियोगिता में हेड हेरिटेज एकेडमी के केतन डोबरियाल प्रथम, नवयुग पब्लिक स्कूल की अशिता नेगी एवं हेड हेरिटेज की काजल द्वितीय एवं डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल की खुशी बुडाकोटी तृतीय स्थान पर रही।फोटोग्राफी प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मन्दिर कालाबड़ के उत्कर्ष नेगी प्रथम, आर0सी0डी0 पब्लिक स्कूल के धीरज फुलारा द्वितीय, डी0ए0वी0 पब्लिक स्कूल के आाुतोष डोबरियाल एवं एस0जी0आर0आर0 के तुषार बिष्ट तृतीय स्थान पर रहे।फूडमंत्रा प्रतियोगिता में टी0सी0जी0 पब्लिक स्कूल की तान्या रावत प्रथम, हेप्पी होम स्कूल की नमरा शमशी द्वितीय एवं हेड हेरिटेज की गौरी अग्रवाल तृतीय स्थान पर रही।
मोनो एक्ट प्रतियोगिता में हेड हेरिटेज की काजल प्रथम, एवं बलूनी पब्लिक स्कूल के शिवांश भंडारी द्वितीय स्थान पर रहे।भाषण एवं कविता प्रतियोगिता में स्कालर्स एकेडमी की हिमांशी नौटियाल प्रथम, हेड हेरिटेज के सुजल वर्मा द्वितीय एवं महर्षि विद्या मंदिर की साक्षी बिष्ट तृतीय स्थान पर रही।वेस्ट टू वाॅव प्रतियोगिता में एस0जी0आर0आर0 के शिवम प्रथम, बलूनी पब्लिक स्कूल की अनमोल डबराल द्वितीय एवं आचार्यन आर0एन0आई0सी0 नजीबाबाद की दिया तृतीय स्थान पर रही।फेस पेंटिग प्रतियोगिता में आर0पी0 स्कूल की तनीषा मित्तल प्रथम, हेप्पी होम स्कूल की स्नेहा रावत द्वितीय एवं आचार्यन आर0एन0आई0सी0 नजीबाबाद की प्रीती तृतीय स्थान पर रही।ड्रेस डिजाइनिंग प्रतियोगिता में स्कालर्स एकेडमी की प्रगति नेगी को सान्त्वना पुरस्कार दिया गया।
सभी विजेताओं को प्रतियोगिता में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रमाण पत्र, ट्रॅाफी एवं आकर्षक गिफ्ट्स देकर सम्मानित किया गया।निर्णायक मंडल में विभिन्न स्कूलों के अध्यापक आर0पी0 स्कूल के पंकज नेगी, नवयुग स्कूल के अरूण नैथानी, जे0पी0 इंटर काॅलेज के विवेक कुकरेती, ए0वी0एन0 के शेखर चंद्र उपाध्याय, बलूनी पब्लिक स्कूल के पंकज शर्मा, एस0जी0आर0आर0 की भावना भारती वैष्णव, हेड हेरिटेज की स्नेहा कुकरेती, बाल भारती की प्रियंका त्यागी, स्काॅलर्स एकेडमी की एकता रावत एवं डी0ए0वी0 के विवेक गुप्ता रहे। सभी निर्णायक मंडल के सदस्यों को संस्थान की ओर से स्मृति चिन्ह एवं प्रमाण पत्र भेंट किए गए।
संस्थान के डायरेक्टर (एकेडमिक्स) आलोक असवाल ने अपने संबोधन में विजेताओं को बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की। उन्होनें अपने संबोधन में महामारी में विद्यार्थियों द्वारा ऑनलाइन के प्लेटफार्म का अपने हुनर को प्रदर्शित करने के लिए भलीभांति प्रयोग करने की सराहना की एवं संस्थान की ओर से आगे भी विद्यार्थियों के प्रोत्साहन के लिए इस प्रकार की प्रतियोगिताओं एवं कार्यक्रमों को किए जाने के लिए प्रतिबद्धता के साथ जुडने की बात कही।
संस्थान के ट्रेनिंग एवं प्लेसमेंट्स हेड तरूण कांत जोशी ने अपने धन्यवाद संबोधन में स्कूलों के सहयोग के लिए धन्यवाद दिया एवं निर्णायक मंडल की भूमिका की सराहना की एवं विजेताओं को शुभकामनाएं प्रेषित की।पुरस्कार वितरण समारोह में संस्थान के चेयरमैन जे0एस0 नेगी, मेनेजिंग डायरेक्टर बी0एस0 नेगी, डायरेक्टर (एडमिन) कर्नल बी0एस0 गुसांई, डायरेक्टर (एकेडमिक्स) आलोक असवाल, तरूण कांत जोशी, संस्थान के कर्मचारीगण, एवं विद्यार्थियों के अभिभावक आदि मौजूद रहे।





Discussion about this post