posted on : मई 31, 2022 10:08 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद के समस्त पुलिस कार्मिकों को मानवता वादी भरे कार्यो को करने हेतु प्रोत्साहित किया जा रहा है। जिसके क्रम 30 मई 2022 को क्रेन ऑपरेटर सतपाल नेगी यातायात व्यवस्था ड्यूटी हेतु नजीबाबाद चौक से देवी रोड़ कोटद्वार जा रहा था। सड़क पर पुलिसकर्मी सतपाल को एक मोबाइल फोन गिरा हुआ दिखाई दिया। उक्त पुलिस कर्मी द्वारा तत्काल क्रेन रोककर सड़क पर गिरे हुए मोबाइल फोन को उठाया और फोन को खोलकर मोबाइल नम्बरों पर फोन किया गया। पता चला कि यह फोन सोमपाल, निवासी-मोहल्ला रामनगर, कोटद्वार, जनपद पौड़ी गढ़वाल है। पुलिस कर्मी सतपाल द्वारा तत्परता से उक्त व्यक्ति का निवास स्थान पताकर बरामद मोबाइल फोन को सोमपाल निवासी-उपरोक्त के सुपुर्द किया गया। सोमपाल द्वारा पुलिसकर्मी की ईमानदारी की प्रशंसा करते हुए उत्तराखण्ड पुलिस का धन्यवाद ज्ञापित कर आभार व्यक्त किया गया।


