रविवार, मार्च 8, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
8th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

नशे के खिलाफ पुलिस को मिली बडी कामयाबी, नशे का लाखों का जखीरा सहित दो युवक गिरफ्तार

शेयर करें !
posted on : अगस्त 27, 2020 4:19 अपराह्न

कोटद्वार । नशे के खिलाफ कोटद्वार पुलिस का अभियान लगातार जारी है ।पुलिस नशे के कारोबार को रोकने के लिए तत्परता से कार्य कर रही है । बुधवार देर शाम पुलिस ने दो स्मैक तस्करों को 1 किलो 50 ग्राम चरस, 1500 पुड़िया स्मैक के साथ गिरफ्तार किया है। तस्कर बरेली उत्तर प्रदेश से स्मैक बेचने के लिए लाते थे। चरस और स्मैक की बाजार में कीमत पांच लाख रूपये बताई जा रही है। पुलिस ने दोनों तस्करों के खिलाफ आइपीसी की धारा 8/20/21 एनडीपीएस एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है ।

पत्रकारों को खुलासा करते हुए अपर पुलिस अधीक्षक प्रदीप राय ने बताया कि वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी गढ़वाल के आदेश पर नशे की रोकथाम हेतु थाना कोटद्वार में टीम गठित की गई है। गत बुधवार देर सांय सीआईयू/एंटी ड्रग टास्क फोर्स प्रभारी रफत अली पुलिस टीम के साथ थाना क्षेत्र में अवैध नशे के कारोबार की रोकथाम व संदिग्ध अभियुक्तों को पकड़ने हेतु चेकिंग अभियान चला रखा था । इस दौरान उन्हें सूचना मिली कि एनडीपीएस से सम्बन्धित माल की बहुत बड़ी खेप कोटद्वार में बरेली व अन्य स्थानों से आ रही है। जिस पर एंटी ड्रग टास्क फोर्स प्रभारी रफत अली ने पुलिस उपाधीक्षक और उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा को सूचना देकर मौके पर बुलाया।

सूचना पर सीओ अनिल कुमार जोशी और उपनिरीक्षक कमलेश शर्मा पुलिस टीम के साथ आर्मी कैंटीन पुल के पास पहुंचे और वाहनों की चेकिंग करने लगे। इसी दौरान मोटर साइकिल पर दो व्यक्ति बिना हेलमेट सवार पुल की ओर आ रहे थे। पुलिस ने उन्हें रोकने की कोशिश की तो मोटर साइकिल सवार बाइक को मोड़कर भागने की कोशिश करने लगे। जिस पर पुलिस को उन पर शक हुआ। पुलिस कर्मियों ने उन्हें घेरकर पकड़ लिया। पुलिस कर्मियों ने जब दोनों युवकों की तलाशी ली तो उनके पास से 1 किलो 50 ग्राम चरस, 1500 पुड़िया स्मैक की बरामद हुई। पुलिस दोनों को गिरफ्तार कर कोतवाली ले आई। जहां पुलिस पूछताछ में युवकों ने बताया कि वह स्मैक को बरेली से तथा चरस को पहाड़ी क्षेत्र से एकत्र करके लाते है और स्मैक पहाड़ी क्षेत्रों सहित कोटद्वार कस्बे के आसपास नजीबाबाद बिजनौर, हरिद्वार ऋषिकेश आदि क्षेत्र के युवाओं को पुड़िया बनाकर फुटकर में बेचकर मुनाफा कमाते है।

वहीं उन्होने बताया कि क्षेत्र के कुछ नौजवानों को चिन्हित किया जा रहा है जो नशीले पदार्थों का सेवन करते है, जिनकी काउंसलिंग की जा रही है जिससे कि वह नशे की लत से बाहर आ सके । पूछताछ में युवकों ने अपना नाम सागर सिंह पुत्र सूरत सिंह निवासी ग्राम पीपला जागीर टैम्पो तिराह के पास थाना नूरपुर बिजनौर उत्तर प्रदेश हाल निवासी मानपुर कोटद्वार, वीरेन्द्र सिंह पुत्र नन्दन सिंह निवासी शिवपुर कॉलोनी कोटद्वार बताया । सागर की मानपुर में मटन व चिकन की दुकान है। जहां पर मटन चिकन की दुकान की आड़ में अभियुक्त सागर अपने साथी वीरेन्द्र उर्फ वीरू से स्मैक व चरस (सुल्फा) छात्रों व नशा करने वालों को बेचकर भारी मात्रा में मुनाफा कमाते है। उन्होने बताया कि वीरेन्द्र उर्फ वीरू के खिलाफ थाना कोटद्वार में एनडीपीएस एक्ट में पहले भी मुकदमा दर्ज है।

पुलिस टीम में पुलिस उपाधीक्षक अनिल कुमार जोशी, कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मनोज रतूड़ी, सीआईयू व एंटी ड्रग टास्क फोर्स प्रभारी रफल अली, कलालघाटी चौकी प्रभारी कमलेश शर्मा, कांस्टेबल देवेन्द्र सिंह, हरीश लाल, आबिद अली, अमरजीत, फिरोज, गजेन्द्र कुमार, सुशील कोठियाल आदि शामिल रहे ।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • देहरादून में अवैध निर्माणों के खिलाफ एमडीडीए का सख्त रुख, सहस्त्रधारा रोड व एकता विहार में अवैध निर्माण किया गया सील, उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा – प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण के खिलाफ अपनाई जा रही है जीरो टॉलरेंस की नीति
  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.