posted on : जुलाई 15, 2022 9:33 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौडी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा वारंटियों के विरुद्ध अभियान चलाकर कार्यवाही किये जाने हेतु समस्त थाना प्रभारियों को आदेशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक कोटद्वार विजय सिंह के नेतृत्व में उपनिरीक्षक प्रताप सिंह मय पुलिस टीम द्वारा न्यायालय अपर मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट कोटद्वार द्वारा जारी NBW वाद संख्या 52/2018, धारा 125 (3) द0प्र0स0 से सम्बन्धित अभियुक्त अमर सिंह (उम्र-48 वर्ष) को पुलिस टीम द्वारा सुरागरसी पतारसी कर दिनांक 15 जुलाई 2022 को उसके घर दबिश देकर गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
अभियुक्त का नाम पता
- अमर सिंह (उम्र-48 वर्ष) पुत्र श्री खुशाल सिंह निवासी-ग्राम शिवपुर, पट्टी-सुखरौ,तह0-कोटद्वार जनपद पौड़ी गढ़वाल।
पंजीकृत अभियोग
- वाद संख्या 52/2018, धारा 125 (3) द0प्र0स0।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक प्रताप सिंह
- आरक्षी 433 ना0पु0 विकास गैरोला
- आरक्षी 157 ना0पु0 अनुज कुमार


