कोटद्वार । कोटद्वार पुलिस ने ठगी करने के आरोप में तीन अपराधियों को माल के साथ गिरफ्तार किया है जिनको की न्यायालय में पेश करने के बाद जेल भेजा गया है ।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार बताते चलें कि विगत 22 नवंबर को गढ़मुक्तेश्वर जिला हापुड़ निवासी जितेंद्र कुमार पुत्र चौकी लाल ने कोटद्वार कोतवाली में तहरीर दी थी कि 8 नवंबर को हापुड से कोटद्वार के लिए सौ टिन सरसों का तेल भेजा गया था लेकिन 9 नवंबर कि सुबह उनको फोन पर फर्जी विनोद कुमार बताकर 100 टिन तेल गायब कर दिया गया था । इसी प्रकार की ठगी इनके द्वारा श्रीनगर कोतवाली के अंतर्गत भी की गई थी जिस पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक पौड़ी द्वारा त्वरित कार्यवाही के लिए आदेशित किया गया । जिस पर थाना श्रीनगर व कोटद्वार में पुलिस टीम गठित की गई ।
पुलिस टीम द्वारा मुखबिर व इलेक्ट्रॉनिक सर्वलाइंस की मदद से तीन ठगों को हरिद्वार से गिरफ्तार किया गया । अभियुक्तों द्वारा ठगी में प्रयुक्त की गई एक कार भी बरामद की गई है। पुलिस द्वारा गिरफ्तार किए गए अभियुक्तों में रूपेश नेगी पुत्र कश्मीर सिंह निवासी ग्राम नागनाथ पोखरी जिला चमोली, हाल निवासी गैंडीखाता थाना श्यामपुर जिला हरिद्वार, सोहन सिंह उर्फ सोनू पुत्र स्वरूप सिंह निवासी गैंडीखाता, थाना श्यामपुर जि. हरिद्वार और मुकेश राजपूत पुत्र सुरेश चंद्र राजपूत निवासी मोहल्ला रामपुरा रवैरा बनवारी रेलवे कॉलोनी नजीबाबाद, हाल निवासी मोतीचूर होटल एजेंटा के पीछे हरिद्वार हैं। अभियुक्त रुपेश नेगी पर ऋषिकेश-देहरादून में 13 अभियोग पंजीकृत हैं ।
अभियुक्तो से 29 टीन राहुल ब्रांड कच्ची घानी और शेष टीन जो बेच दिए गए की धनराशि 90 हजार रुपये, 3 टापर आदि बरामद किए गए हैं।खुलासा करने वाली टीम में कोतवाली प्रभारी निरीक्षक नरेंद्र सिंह बिष्ट, सीआईयू प्रभारी रफत अली, महिला उपनिरीक्षक पूनम शाह, उपनिरीक्षक इंद्रजीत सिंह राणा, सुशील कुमार, अमरजीत सिंह, संतोष कुमार, आबिद अली, हरीश कुमार, गजेंद्र, टीकम सिहं शामिल है।




Discussion about this post