posted on : जून 17, 2022 10:04 पूर्वाह्न
कोटद्वार : कोतवाली कोटद्वार में वादी वादी प्रदीप गौड़ पुत्र प्रेमलाल गौड़, निवासी-कुम्भीचौड़, थाना कोटद्वार, जनपद पौड़ी ने प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज करायी किसी अज्ञात व्यक्ति द्वारा दुर्गा मन्दिर से दान पात्र, क्लश, 2 ताबे के लोटे व एक शिवलिंग पर लगा तांबे की नग व अन्य सामान चोरी कर लिया है। प्रथम सूचना रिपोर्ट के आधार पर कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0स0 164/2022, धारा-379 भा0द0वि0 बनाम अज्ञात पंजीकृत किया गया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा उक्त चोरी की घटना को गम्भीरता से लेते हुये अभियोग के सफल निस्तारण करने व अभियुक्त की शीघ्र गिरफ्तारी हेतु आदेशित किया गया। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक कोटद्वार मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम का गठन किया गया। गठित टीम द्वारा अथक प्रयास एवं पतारसी-सुरागरसी कर 15 जून 2022 को उक्त अभियोग में संलिप्त अभियुक्त आदिल पुत्र अबरार अहमद को चोरी किये गये शत-प्रतिशत माल के साथ झूलापुल कोटद्वार से गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त को न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है। अभियुक्त के अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
अभियुक्त का नाम पता
- आदिल पुत्र अबरार अहमद, निवासी-ई-44,ए-359 न्यू सीमापुरी दिल्ली-95 ।
पंजीकृत अभियोग
- मु0अ0स0 164/2022, धारा-379/411 भा0द0वि0
बरामद माल
- दान पात्र, क्लश, 2 ताबे के लोटे व एक शिवलिंगपर लगा तांबे की नग व अन्य सामान ।
पुलिस टीम
- उपनिरीक्षक मेहराजुद्दीन
- आरक्षी 276 ना0पु0 कुलदीप
- आरक्षी 240 ना0पु0 चरण सिंह
- आरक्षी 425 ना0पु0 चन्द्रपाल


