posted on : अप्रैल 16, 2021 6:45 अपराह्न
कोटद्वार । कोटद्वार थानाक्षेत्र के दुगड्डा चैक पोस्ट पर नाकाबंदी के दौरान पुलिस ने एक व्यक्ति को अवैध रूप से शराब की बोतल परिवहन करते गिरफ्तार कर उसके पास से शराब की बोतलें बरामद कर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की है । दुगड्डा चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओमप्रकाश ने बताया कि शुक्रवार को सुबह आठ बजे एक इको कार चालक रमेश चंद्र गुसाईं पुत्र कैलाश चंद्र निवासी संगम विहार, न्यू दिल्ली को 24 बोतल अंग्रेजी अवैध शराब दिल्ली ब्रांड के साथ दुगड्डा बैरियर पर चैकिंग के दौरान गिरफ्तार किया गया । जिस पर आबकारी अधिनियम के तहत कार्यवाही की गई । चैकिंग में उपनिरीक्षक ओमप्रकाश, कांस्टेबल मोहन सिंह व चंडी प्रसाद मौजूद थे ।


