रविवार, जून 14, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
14th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

यूकेएसएसएससी परीक्षा के 18 केंद्रों पर 4614 अभ्यर्थी होंगे शामिल

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2026 12:53 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। उत्तराखंड अधीनस्थ सेवा चयन आयोग (यूकेएसएसएससी) की ओर से आयोजित स्नातक स्तरीय परीक्षा 14 जून को जनपद चमोली में 18 परीक्षा केंद्रों पर आयोजित की जाएगी। इसमें 4614 अभ्यर्थी शामिल होंगे।

परीक्षा की तैयारियों को लेकर जिलाधिकारी गौरव कुमार ने शुक्रवार को सभी नोडल अधिकारियों, सेक्टर मजिस्ट्रेटों एवं केंद्र व्यवस्थापकों के साथ समीक्षा बैठक की। उन्होंने निर्देश दिए कि आयोग की गाइडलाइन के अनुरूप परीक्षा को पूरी पारदर्शिता, निष्पक्षता और शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराया जाए। उन्होंने एसडीएम और क्षेत्राधिकारी पुलिस को परीक्षा केंद्रों का संयुक्त निरीक्षण कर सभी आवश्यक व्यवस्थाएं समय रहते सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि परीक्षा केंद्रों पर विद्युत, पेयजल, बैठने की व्यवस्था, वीडियोग्राफी तथा अन्य मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराई जाएं। परीक्षा दिवस पर सड़क मार्गों को सुचारू रखने के भी निर्देश दिए गए। उन्होंने सभी अधिकारियों से संवेदनशीलता के साथ अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन करने को कहा।

आयोग के प्रतिनिधि रोबिन सिंह ने परीक्षा संबंधी दिशा-निर्देशों की जानकारी देते हुए बताया कि परीक्षा प्रातः 11 बजे से अपराह्न 1 बजे तक एकल पाली में आयोजित होगी। अभ्यर्थियों को सुबह 8.30 बजे तक परीक्षा केंद्र पर पहुंचना होगा। परीक्षा केंद्रों में घड़ी, स्मार्ट वॉच, मोबाइल फोन तथा अन्य इलेक्ट्रॉनिक गैजेट्स पूर्णतः प्रतिबंधित रहेंगे। अभ्यर्थियों की पहचान सुनिश्चित करने के लिए वीडियोग्राफी भी कराई जाएगी।

इस दौरान अपर जिलाधिकारी विवेक प्रकाश, चमोली के एसडीएम राजकुमार पाण्डेय, मुख्य कोषाधिकारी मामूर जहां समेत सेक्टर मजिस्ट्रेट, केंद्र व्यवस्थापक एवं संबंधित अधिकारी मौजूद रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • डीएम डॉ. आशीष चौहान ने की आपदा तैयारी एवं मानसून पूर्व व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने खटीमा के बग्घा चौवन में “12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के” कार्यक्रम में किया प्रतिभाग
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की उपस्थिति IMA पासिंग आउट परेड, भारतीय सेना को मिले 481अफसर, 09 महिला कैडेटों ने भी रचा इतिहास
  • मतदाता सूची के विशेष पुनरीक्षण को जन आंदोलन बनाने की अपील, डीएम डॉ. आशीष चौहान ने रवाना किए जागरूकता रथ
  • मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने गदरपुर में अंतर्राष्ट्रीय क्याकिंग एवं कैनोइंग प्रतियोगिता की तैयारियों का लिया जायजा
  • धामी–पांडे की जुगलबंदी ने अफवाहों पर लगाया विराम
  • प्रभारी मंत्री ने की आपदा प्रबंधन कार्यों एवं नीलकंठ यात्रा व्यवस्थाओं की समीक्षा
  • गंगोत्री से गंगा सागर तक योग का संदेश, परमार्थ निकेतन में होगा विशेष योग कार्यक्रम
  • देहरादून : NDA की पहली महिला बैच ने फहराया परचम
  • राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू की गरिमामई उपस्थिति में आईएमए की पासिंग आउट परेड सम्पन्न
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.