कोटद्वार । पुलिस ने सट्टे की खाईबाड़ी करते एक युवक को रंगे हाथ गिरफ्तार किया है। आरोपी के पास से 15,850 रुपये की नकदी व दो सट्टे की डायरी सहित एक पैन बरामद हुई हैं।
पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार कोटद्वार कोतवाली पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि कौड़िया स्थित सैनी ढाबे के नजदीक एक युवक सट्टा करवा रहा है। जिसको गंभीरता से लेते हुए कोतवाल नरेन्द्र सिंह बिष्ट ने सीआईयू टीम को को बताया ।
सीआईयू प्रभारी रफत अली के नेतृत्व में पुलिस टीम ने शुक्रवार देर शाम कौड़िया स्थित सैनी ढाबे के पास छापेमारी कर एक युवक को दबोच लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 15,850 रुपये की नगदी, दो सट्टा डायरी व एक पैन बरामद हुई। पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम संजय रावत पुत्र कुलदीप सिंह निवासी हरीसिंह पुर, कौड़िया ,कोटद्वार बताया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्रवाई शुरू कर दी है।




Discussion about this post