posted on : जून 17, 2022 4:21 अपराह्न
कोटद्वार : वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक जनपद पौड़ी गढ़वाल यशवन्त सिंह चौहान द्वारा जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध प्रभावी चैकिंग अभियान चलाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक मनीषा जोशी के निर्देशन, पुलिस उपाधीक्षक कोटद्वार गणेश लाल कोहली के पर्यवेक्षण, प्रभारी निरीक्षक विजय सिंह के नेतृत्व में कोटद्वार पुलिस द्वारा देखरेख शान्ति/कानून व्यवस्था संदिग्ध व्यक्ति/वाहन के दौरान निकट न0-2 स्कूल रुचि साउण्ड सर्विस आमपड़ाव कोटद्वार से सूरज कुमार को रूपये 12690/- एवं 01 कापी जिल्द, सट्टा पर्ची व एक पैन के साथ जुआ का सट्टा लगाते हुये गिरफ्तार किया गया। जिस सम्बन्ध में अभियुक्त के विरुद्ध कोतवाली कोटद्वार में मु0अ0सं0-167/2022, धारा-13 जुआ अधिनियम पंजीकृत किया गया। अभियुक्त के आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है। जनपद में जुआ/सट्टे की खाईबाड़ी लगाने वालों के विरूद्ध अभियान लगातार जारी है।
नाम पता अभियुक्त
- सूरज कुमार पुत्र स्व. मुकेश कुमार, निवासी- निकट न0-02 स्कूल रुचि साउण्ड सर्विस, आमपड़ाव, कोटद्वार, जनपद पौड़ी।
बरामद माल
- रुपये 12690/- व 01 कापी जिल्द, सट्टा पर्ची व एक पैन।
पुलिस टीम
- आरक्षी 190 ना0पु0 अमित रावत (सीआईयू)
- आरक्षी 150 ना0पु0 संतोष




