शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

संयुक्त मोर्चा की राष्ट्र कार्यकारिणी की ऑनलाइन बैठक सम्पन्न

शेयर करें !
posted on : अगस्त 29, 2020 6:09 अपराह्न

कोटद्वार । राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा की राष्ट्र कार्यकारिणी के देश के सभी राज्यो के साथ बी0पी0 रावत राष्ट्रीय अध्यक्ष की अध्यक्षता में ऑनलाइन बैठक हुई । बैठक में सर्वप्रथम सुप्रीम कोर्ट के आदेश का स्वागत किया गया जिसमें सर्वोच्च न्यायालय ने आदेश पारित किया कि सेवानिवृत्ति के बाद सम्मानपूर्वक जीने का हक है पेंशन, इससे वंचित नहीं किया जा सकता । सुप्रीम कोर्ट के आदेश से देश के सभी अधिकारी/शिक्षक और कर्मचारियों में खुशी की लहर है । अब केंद्र और राज्य सरकारों से अनुरोध किया जा रहा है कि सुप्रीम कोर्ट ने पेंशन को सभी सेवानिवृत्त कर्मचारियों के लिए सम्मानपूर्वक जीने का अधिकार माना है। शीर्ष कोर्ट ने कहा है कि पेंशन सेवानिवृत्ति के बाद की अवधि के लिए सहायता है न कि इच्छा होने पर कोई कृपा। यह कर्मचारी के लिए सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान बनाए रखने के अधिकार के तौर पर किया गया एक सामाजिक कल्याण उपाय है। केरल के एक सेवानिवृत्त कर्मचारी की पेंशन में विसंगति दूर करते हुए सुप्रीम कोर्ट ने बुधवार को कहा, पेंशन सुविधा सरकारी कर्मचारी को ढलती उम्र में सम्मान के साथ जीने के लिए है और इसलिए किसी कर्मचारी को इस लाभ से अकारण वंचित नहीं किया जा सकता। शीर्ष अदालत ने कहा है कि इसमें किसी भी नियम आदि का बहाना नहीं बनाया जाना चाहिए। कर्मचारी का पक्ष लेते हुए जस्टिस एसके कौल की अध्यक्षता वाली पीठ ने केरल सरकार को पेंशन लाभ का निर्धारण करने में अनुबंधित कामगार के रूप में दी गई उसकी सेवा अवधि को भी शामिल करने का आदेश दिया। कर्मचारी ने दावा किया था कि सरकारी विभाग में 32 साल तक काम करने के बावजूद उसे अंतिम 13 साल के लिए ही पात्र माना गया है। सुनवाई कर रही पीठ में जस्टिस अजय रस्तोगी और जस्टिस अनुरुद्ध बोस भी शामिल थे। पीठ ने ब्याज के साथ पेंशन का बकाया आठ सप्ताह में भुगतान करने का आदेश दिया है।

पुरानी पेंशन योजना से कर्मचारी का सेवानिवृत्त के बाद बुढ़ापे का जीवन सरलता से गुजर जाता है, एनपीएस को सरकारों द्वारा 2004 के बाद लागू किया गया है जो कि मात्र बाजारीकरण पर निर्भर है और एनपीएस का पैसा शेयर मार्किटो में सरकारों द्वारा लगाया जा रहा है जो कि कर्मचारियों के साथ मात्र एक छलावा है। पुरानी पेंशन योजना के तहत कर्मचारी अपनी जमा धनराशि में से जीपीएफ भी निकाल सकता था परन्तु एनपीएस में निकालने की कोई स्प्ष्ट व्यवस्ता नही है और अभी तक जो भी कर्मचारी एनपीएस से आच्छादित थे और सेवानिवृत्त हो रहे है उनको पेंशन के नाम पर 800 से अधिकतम 1300 तक ही पेंशन मिल रही है जो कि एनपीएस कर्मचारियों के लिए धोखे से बड़ा कुछ नही है। राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के बैनर तले देश मे 60 लाख कर्मचारी पुरानी पेंशन बहाली हेतु निरन्तर प्रयासरत है और इस जायज मांग के लिए कई आंदोलन भी कर चुके है।

मोर्चे ने कोरोना वैश्विक महामारी के दौरान एक दीपक पेंशन के नाम, एक पौधा पेंशन के नाम, पोस्टरों,ट्वीटर एवम अन्य विभिन्न कार्यक्रमो के द्वारा पुरानी पेंशन बहाली की आवाज उठाई है और इसी क्रम में ऑनलाइन बैठक में निर्णय लिया गया कि 13 सितंबर 2020 को परिवार सहित उपवास रखा जाएगा एवं एवम् सायं 3 बजे से 6 बजे तक ट्वीटर पर पुरानी पेंशन बहाल करो के स्लोगन लिखकर प्रधानमंत्री, वित्त मंत्री भारत सरकार एवम अपने-अपने राज्यों के मुख्यमंत्री को टेग किया जाएगा।13 सितंबर 2020 के अनशन कार्यक्रम में भागीदारी हेतु देश के अधिकारी, शिक्षक, रेलवे कर्मी, पुलिस कर्मी, सफाई कर्मी, बैंक कर्मी, एवं समस्त कार्मिको से अपील की गई है । राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली सयुंक्त मोर्चे की राष्ट्रीय बैठक में राष्ट्रीय मुख्य सलाहकार अनिल स्वदेशी, दिल्ली विश्वविद्यालय, राष्ट्रीय आईटी सेल प्रभारी मिलेंद्र बिष्ट, संजय शर्मा, बीरेंद्र दुबे छतीसगढ, प्रवीण हिमाचल प्रदेश, एलडी चौहान, गुलजबेर डे, जम्मू कश्मीर, भूपेंद्र, जसवीर तलवाड़ा पंजाब, आलोक चन्द्र प्रकाश, डॉ पंकज गुजरात, सियाराम पटेल मध्यप्रदेश, अनिल बडोनी उत्तराखण्ड आदि पदधिकारियों ने बैठक में शिरकत की। अंत मे बैठक में उपस्थित सभी साथियों से अनुरोध किया गया कि राष्ट्रीय पुरानी पेंशन बहाली संयुक्त मोर्चा के एक मात्र उद्देश्य पुरानी पेंशन बहाली तक संगठन को मजबूती प्रदान करने हेतु सभी पदाधिकारी अपने-अपने राज्यो में मजबूती से कार्य करे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पांच लोगों को मिला भारत की नागरिकता का प्रमाणपत्र, गृहमंत्री अमित शाह बोले – जो देश का नागरिक नहीं उसे बाहर करेंगे, हरिद्वार में जनसभा को किया संबोधित, सीएम धामी के प्रयासों को सराहा
  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.