कोटद्वार । भाबर मंडल भाजपा द्वारा सोमवार को उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 03 वर्ष पूरे होने पर भाबर मंडल कार्यलय में विकास पुस्तक का विमोचन किया गया । विकास के तीन साल, बातें कम काम ज़्यादा’ नाम से प्रकाशित पुस्तक में सरकार की तीन वर्ष की उपलब्धियों का विवरण दिया गया है ।
भाबर मंडल अध्यक्ष चंद्रमोहन जसोला ने बताया कि मुख्यमंत्री के नेतृत्व में उत्तराखंड में भाजपा सरकार के 03 वर्ष पूरे होने पर मुख्यमंत्री ने प्रदेश की जनता व भाजपा कार्यकर्त्ताओं को बधाई दी है। ये तीन वर्ष प्रदेश के विकास में मील का पत्थर हैं। इन वर्षों का उद्घोष वाक्य है. “विकास के तीन साल, बातें कम, काम ज्यादा” है ।
महामंत्री गौरव जोशी का कहना है कि भाबर मंडल के 78 बूथों में दो हजार पुस्तकों एवं प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के पत्र को भाजपा कार्यकर्ता वितरण करेंगे एवं जन जन तक पहुंचाएंगे । इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष मनोज पांथरी, भाबर मंत्री प्रकाश बलोदी, संतोष डुकलान, शुभम, नितिन आदि मौजूद रहे ।




Discussion about this post