शुक्रवार, जून 5, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
5th जून 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कोटद्वार : कल से गरजेगी नगर निगम की जेसीबी, तैयारी पूरी

शेयर करें !
posted on : जून 22, 2022 9:17 अपराह्न
कोटद्वार। उच्च न्यायालय के आदेश पर नगर निगम कोटद्वार ने चिह्नित अतिक्रमण पर कार्रवाई करने की तैयारी पूरी कर ली गई है। अतिक्रमण पर 23 जून से बुलडोजर चलेगा। इसके लिए नगर निगम व प्रशासन ने सभी तैयारियां पूरी कर ली है। कोटद्वार व लैंसडौन के उप जिलाधिकारी की देखरेख में अतिक्रमण हटाया जाएगा। निर्धारित तिथि से पूर्व व्यापारी स्वयं ही अपना अतिक्रमण हटा दें इसके लिए नगर निगम की ओर से बाजारों में मुनादी भी करवाई जा रही है।
बताते चलें कि 18 नवंबर 2020 को उच्च न्यायालय ने राष्ट्रीय राजमार्ग के साथ ही नगर निगम की नजूल भूमि से अतिक्रमण हटाने के आदेश जारी किए। न्यायालय के आदेश पर निगम ने नजीबाबाद चौक से मालवीय उद्यान तक अतिक्रमण चिह्नित कर दिसंबर 2020 में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई शुरू की। इस पर कुछ भवन स्वामियों ने उच्चतम न्यायालय में अपील कर दी। उनका तर्क था कि उच्च न्यायालय ने भवन स्वामियों का पक्ष सुने बिना निर्णय दे दिया। इस पर उच्चतम न्यायालय ने उच्च न्यायालय को दूसरे पक्ष की बात सुनने के निर्देश दिए साथ ही उच्च न्यायालय ने नगर निगम को भवन स्वामियों का पक्ष सुनने को कहा। न्यायालय के निर्देश पर नगर निगम ने 79 भवन स्वामियों की बातों को सुनाए जिसमें से 43 भवन स्वामी अतिक्रमण की जद में पाए गए। इस पर निगम ने उन्हें नोटिस जारी कर दिए। व्यापारी एक बार फिर उच्च न्यायालय पहुंचे लेकिन उनकी याचिका खारिज हो गई।
याचिका खारिज होने के बाद नगर निगम ने जिलाधिकारी को पत्र भेज अतिक्रमण हटाने के लिए मजिस्ट्रेट की तैनाती का आग्रह किया। जिस पर जिलाधिकारी डॉ विजय कुमार जोगदंडे ने कोटद्वार व लैंसडौन के उप जिलाधिकारियों को बतौर मजिस्ट्रेट तैनात कर दिया है।नगर आयुक्त किशन सिंह नेगी ने बताया कि अतिक्रमण हटाने के लिए दो जेसीबी की व्यवस्था कर दी गई है। कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस फोर्स भी तैयार रखी गई है। वहीं नगर निगम ने भी झंडाचौक के समीप अपने भवन से अतिक्रमण हटा दिया है।
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • गोपेश्वर में खुलेगा अत्याधुनिक डायलिसिस सेंटर, गढ़वाल सांसद अनिल बलूनी ने सांसद निधि से किये 65 लाख मंजूर
  • चार रिपब्लिकन सांसदों ने अनिश्चितकालीन युद्ध रोकने के डेमोक्रेट्स के प्रस्ताव का किया समर्थन
  • 20 साल से अधूरी सड़क पर फूटा गुस्सा, बीडीसी बैठक में धरने पर बैठे बेमरु प्रधान
  • धीमी प्रगति पर डीएम डॉ. आशीष चौहान का सख्त रुख, यूपीसीएल के अधीक्षण अभियंता का वेतन रोका
  • राहुल गांधी के दौरे से भाजपा में घबराहट, अमर्यादित भाषा पर उतर आए नेता – सूर्यकांत धस्माना
  • कंडोलिया मैदान और सिरासू गंगा तट पर हुआ योगाभ्यास, बड़ी संख्या में लोगों ने की सहभागिता
  • चारधाम यात्रा और मानसून को लेकर नगर निकायों की तैयारियां परखी, आयुक्त ने दिए ये दिशा-निर्देश
  • पौड़ी में पहली बार स्थापित हुआ निर्यात हेल्प डेस्क, उद्यमियों को मिलेगी विशेषज्ञ सहायता
  • भूमि उपयोग नियम उल्लंघन पर DM की सख्ती, कई भूखंड राज्य सरकार में निहित
  • मुख्य सचिव आनंद वर्धन ने किया बजरंग सेतु का निरीक्षण, संबंधितों को दिये आवश्यक दिशा निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.