सोमवार, अगस्त 24, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
24th अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

पौड़ी में पहली बार स्थापित हुआ निर्यात हेल्प डेस्क, उद्यमियों को मिलेगी विशेषज्ञ सहायता

शेयर करें !
posted on : जून 4, 2026 11:44 अपराह्न

कोटद्वार : स्थानीय उद्यमियों को वैश्विक बाजारों से जोड़ने और निर्यात गतिविधियों को बढ़ावा देने के उद्देश्य से जिला उद्योग केन्द्र, कोटद्वार में एक दिवसीय निर्यात प्रोत्साहन कार्यशाला आयोजित की गयी। कार्यशाला में निर्यात क्षेत्र से जुड़े विशेषज्ञों ने उद्यमियों को विभिन्न योजनाओं, सुविधाओं और अवसरों की जानकारी दी।

महाप्रबंधक जिला उद्योग केन्द्र सोमनाथ गर्ग की उपस्थिति तथा विदेश व्यापार महानिदेशालय के उप महानिदेशक हेमन्त कुमार के सहयोग से आयोजित कार्यशाला में भारत सरकार के विभिन्न विभागों के अधिकारियों ने वर्चुअल माध्यम से प्रतिभाग किया।

कार्यशाला में भारतीय निर्यात संगठन महासंघ (फियो) की उप निदेशक मनीषा झा ने निर्यातकों के लिए उपलब्ध सेवाओं और फियो की भूमिका पर विस्तार से प्रकाश डाला। वहीं एमएसएमई मंत्रालय, हल्द्वानी के सहायक निदेशक अमित मोहन ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यमों के लिए संचालित विभिन्न सरकारी योजनाओं एवं प्रोत्साहनों की जानकारी दी। एचडीएफसी बैंक के प्रतिनिधि अमोल शर्मा ने निर्यातक इकाइयों के लिए वित्तीय सहायता, ऋण सुविधाओं एवं बैंकिंग सेवाओं पर जानकारी साझा की।

सिडकुल निर्माता संघ, ग्रोथ सेंटर सिगड्डी के सचिव विवेक चौहान ने स्थानीय उत्पादों की निर्यात संभावनाओं पर चर्चा करते हुए उद्यमियों को अंतरराष्ट्रीय बाजारों तक पहुंच बनाने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि जनपद में निर्मित उत्पाद वैश्विक स्तर पर अपनी पहचान बना सकते हैं।

कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण डीजीएफटी के सहयोग से स्थापित निर्यात हेल्प डेस्क का उद्घाटन रहा। अधिकारियों के अनुसार यह जनपद में अपनी तरह की पहली पहल है, जिससे निर्यातकों और निर्यात में रुचि रखने वाले उद्यमियों को आवश्यक मार्गदर्शन एवं तकनीकी सहायता एक ही स्थान पर उपलब्ध हो सकेगी। कार्यक्रम में प्रबंधक उपासना सिंह, आर पी आर्य सहित अन्य उपस्थित रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • पौड़ी की श्री तिमली हैंडलूम्स बनी महिला सशक्तिकरण और पारंपरिक हुनर की नई पहचान
  • मुगालते में राष्ट्रीय दल, यूकेडी की वापसी ने बढ़ाई चिंता
  • रेडक्रॉस ने आपदा प्रभावित 10 परिवारों को बांटी राहत सामग्री
  • कोटद्वार : मुख्यमंत्री उदयीमान खिलाड़ी योजना में दीपिका ने जनपद में किया टॉप, श्रुति ने जीता कांस्य पदक
  • सहस्त्रधारा में स्नान के दौरान डूबे व्यक्ति का शव दो किलोमीटर दूर मिला, SDRF ने चलाया सर्च अभियान
  • सोनगाड के पास ब्रेक फेल होने से टेंपो ट्रेवल्स पलटा, 17 यात्री थे सवार
  • पुलिसकर्मियों पर हमला, आंखों में मिर्च पाउडर डालकर लाठी-डंडों से पीटा
  • आईटी पार्क क्षेत्र में जलभराव का होगा स्थायी समाधान, सितंबर में पूरा होगा विस्तृत सर्वेक्षण
  • पहाड़ की बेटियों के हुनर को मिला बाजार, श्री तिमली हैंडलूम्स बन रहा महिला सशक्तिकरण की मिसाल
  • मुख्यमंत्री धामी ने सुनी नई पीढ़ी की आवाज, 3 लाख विद्यार्थियों से संवाद कर पूछा-कैसा हो आपके सपनों का उत्तराखंड
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.