कोटद्वार । मुक्तिधाम समाज सेवा समिति के अध्यक्ष दीनानाथ भाटिया व सचिव विनोद कुकरेती ने मेयर व नगर आयुक्त को एक ज्ञापन सौपा। जिसमें गाड़ीघाट स्थित अस्थायी ट्रंचिंग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की मांग की है।
ज्ञापन में कहा गया है कि मुक्तिधाम के पास अस्थायी ट्रेंचिग ग्राउंड लोगों के लिए मुसीबत का सबब बना हुआ है। मुक्तिधाम व गौशाला के प्रवेश के निकट बिखरे कूड़े में आवारा पशु विचरण करते रहते हैं। वहीं कूड़े से उठने वाली दुर्गंध के कारण लोगों का वहां से गुजरना मुश्किल हो गया है।
इस समस्या के बारे में जब स्थानीय सामाजिक संगठनों द्वारा हरित प्राधिकरण को अवगत कराया गया तो एनजीटी ने नगर निगम क्षेत्र में भूमि उपलब्ध न होने के कारण वन विभाग से ट्रेंचिग ग्रांउड के जमीन उपलब्ध कराने को निर्देशित किया था लेकिन अभी तक ट्रंचिंग ग्राउंड के लिए भूमि का चयन नहीं हो पाया है। जिससे यह समस्या दिन प्रतिदिन विकराल रूप धारण करती जा रही है। समिति ने लोगों की समस्या को देखते हुए इस ट्रेंचिग ग्राउंड को अन्यत्र शिफ्ट किए जाने की मांग की गई है।




Discussion about this post