कोटद्वार । जिला उद्योग व्यापार मन्डल पौड़ी की एक बैठक लालबत्ती चौक स्थित एक होटल में सम्पन्न हुई । जिसमे व्यापार मण्डल को सशक्त बनाने पर जोर दिया गया तथा विभिन्न नगर कार्यकारिणी के गठन पर चर्चा की गई ।
रविवार को बैठक का शुभारंभ जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने किया । इस अवसर पर उन्होंने व्यापार मण्डल को सशक्त बनाने पर जोर दिया । बैठक मे जिले मे नगर ईकाईया बनाने पर चर्चा की गई । कोटद्वार नगर निगम क्षेत्र व्यापक होने के कारण यहाँ कोटद्वार नगर ईकाई के अलावा तीन अन्य ईकाई गठन करने का निणर्य लिया गया । मोटरनगर से सिम्बलचौड़ तक एक ईकाई के लिए दिनेश अग्रवाल व ऋषि ऐरन व नींबूचौड़ से मोटाढाक तक एक ईकाई के लिए राजदीप माहेश्वरी व विजय गुसाई तथा हल्दुखाता कलालघाटी से किशनपुरी झण्डीचौड़ तक एक ईकाई के लिए जीतेन्द्र कैंथोला, मुन्ना लाल मिश्रा व मनोज अग्रवाल को जिम्मेदारी दी गई ।
बैठक में व्यापारियो के हित के लिए अन्य विषयों पर भी चर्चा की गई । नगर महामन्त्री लाजपतराय भाटिया जी ने लाकडाउन के समय के व्यापारीयों के हुये चालान, बिजली बिल, GST, आदि माफ करने के विषय में कहा. इस पर जिला महामन्त्री राजेश त्रिपाठी ने उच्चाधिकारियो वप्रदेश संगठन को पत्र लिखने को कहा। लाकडाउन के दोरान जिले के व्यापारियो द्वारा किए गये जनता के सेवाकार्यो व प्रशासन के साथ किये गये सहयोग की प्रसंशा की गई ।
बैठक के अन्त मे राष्ट्रीय गान के साथ जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल द्वारा सभी सदस्यों का धन्यवाद प्रेषित कर बैठक का समापन किया गया । इस अवसर पर पूर्व जिलाध्यक्ष अजय गुप्ता, कोटद्वार व्यापार मण्डल के महासचिव लाजपतराय भाटिया, राजदीप माहेश्वरी, दिनेश अग्रवाल, ऋषि ऐरन, गोपाल बंसल, जीतेन्द्र कैंथोला, विजय गुसाई, हरीश नांरग इत्यादि उपस्थित थे ।




Discussion about this post