कोटद्वार । कांग्रेस द्वारा नगर कार्यालय में राष्ट्रीय खेल दिवस के अवसर पर एक कार्यक्रम आयोजित किया गया ।कार्यक्रम का शुभारम्भ मेयर हेमलता नेगी व पूर्व कबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी द्वारा हाँकी के जादूगर कहे जाने वाले मेजर ध्यानचंद की प्रतिमा पर पुष्पमाला अर्पित कर किया गया ।कार्यक्रम में मेयर द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर प्रतिभाग करने वाली छात्रा प्रियंका को सम्मानित किया गया ।प्रियंका ने 2013 -14 रांची में राष्ट्रीय स्तर पर 100 व 200 मीटर रेस में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया ।2014 -15 रांची में ही दुबारा उत्तराखंड का प्रतिनिघित्व किया ।2015- 16 भोपाल में भी 100 व 200 मीटर रेस में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया । 2016- 17 में 100 मीटर रेस व लम्बी कूद में पूना, महाराष्ट्र में उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया ।2017-18 हरियाणा में 100 मीटर रेस व लम्बी कूद में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया वहीं 2018-19 गुजरात में 100 मीटर रेस में राष्ट्रीय स्तर पर उत्तराखंड का प्रतिनिधित्व किया साथ ही विगत वर्ष युवा कल्याण विभाग द्वारा खेल कुम्भ में स्कूटी प्राप्त की ।

कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि देश में हर साल 29 अगस्त को यानि आज के दिन राष्ट्रीय खेल दिवस मनाया जाता है। यह दिन खिलाड़ी मेजर ध्यानचंद की जयंती के अवसर पर मनाया जाता है।मेजर ध्यानचंद का जन्म आज ही के दिन 29 अगस्त 1905 को उत्तर प्रदेश के इलाहाबाद में हुआ था। ध्यानचंद विश्न खेल इतिहास के सबसे महान खिलाड़ियों में शुमार है। उन्होंने 1928, 1932 और 1936 में हॉकी में तीन ओलंपिक स्वर्ण पदक अर्जित किए है।राष्ट्रीय खेल दिवस के दिन स्पोर्ट्स के प्रति जागरूक करने का मुख्य काम भी किया जाता है। इस तरह के दिवस युवाओं को मान्यता देते है, रोजगार प्रदान करते है और विभिन्न खिलाड़ियों के काम की प्रशंसा भी करते है और युवाओं के बीच खेलों के प्रति जागरूकता पैदा करते है।




Discussion about this post