कोटद्वार । नगर निगम की महापौर हेमलता नेगी ने तेलीस्रोत, धोबी स्रोत में बाढ प्रभावित क्षेत्रों में जाकर अपने सामने ही जेसीबी मशीन के माध्यम से मलवे को साफ करवाया गया। साथ ही सिम्बलचैड में सड़क के किनारे बनी नालियों में भरे मिट्टी को भी साफ करवाया गया।
महापौर हेमलता नेगी ने कहा कि नालियों को साफ करवाया जाना एवं बाढ ग्रस्त क्षेत्रों में विभिन्न विभागों को कार्य करवाया जाना था, लेकिन बरसात की संभावना को देखते हुए तथा लोगो की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए नगर निगम के माध्यम से ही तेलीस्रोत, धोबी स्रोत में मलवे का साफ करवाया गया है, ताकि बरसाती पानी को आबादी क्षेत्र में आने से रोका जा सके। इसके अलावा लोक निर्माण विभाग के द्वारा सड़कों के किनारे बनी नालियों में भी मिट्टी तथा रेत भर जाने से बरसाती पानी से सड़क पर जलभराव की संभावना को देखते हुए नालियों की भी सफाई करवा गयी है। इस मौके पर पूर्व काबीना सुरेन्द्र सिंह नेगी, पार्षद राकेश बिष्ट,जगदीश मेहरा सहित कई लोग मौजूद थे।




Discussion about this post