कोटद्वार । प्रताप सिंह नेगी सरस्वती शिशु मंदिर काशीरामपुर तल्ला कोटद्वार मे विद्यालय प्रबन्ध समिति के वरिष्ठ सदस्य एडवोकेट अतुल कुमार अग्रवाल की बड़ी बहन आशा अग्रवाल के निधन पर शोक सभा का आयोजन किया गया ।
शोक सभा की अध्यक्षता करते हुए विद्यालय के अध्यक्ष गोपाल बंसल ने कहा कि स्व. आशा अग्रवाल एक धार्मिक प्रवृत्ति की महिला थी। वह मृदुभाषी एंव मिलनसार स्वभाव के कारण समाज मे सबको प्रिय थी । सभा मे विद्यालय प्रबन्ध समिति के संरक्षक एडवोकेट द्वारिका प्रसाद अग्रवाल , प्रबन्धक डॉ. घनानंद शर्मा, प्रधानाचार्य रणबीर लाल निर्मोही, कोषाध्यक्ष रूप सिंह अटवाल, डॉ. हरीश सकलानी ने श्रृद्धासुमन अर्पित किए । इस अवसर पर विद्यालय परिवार के दुर्गा, मिनाक्षी ,सारिका, पिंकी, मोहित, आंचल अग्रवाल इत्यादि उपस्थित थे ।




Discussion about this post