कोटद्वार : उत्तराखंड विकास पार्टी ने कोटद्वार से सिद्धबली एवं टनकपुर से पूर्णागिरि जनशताब्दी एक्सप्रेस चलाने के लिए राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के प्रयासों का की सराहना की और राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी का इस कार्य के लिए आभार जताया । उत्तराखंड विकास पार्टी के अध्यक्ष मुजीब नैथानी ने कहा कि किसी भी दल के नेता की सोच ऐसी होनी चाहिए जैसे युवा सांसद अनिल बलूनी की सोच है । यह सोच दलगत राजनीति से परे देश और राज्य के विकास की सोच है, जिसका सभी दलों के नेताओं के द्वारा स्वागत किया जाना चाहिए। सांसद अनिल बलूनी के द्वारा किए जा रहे विकास के विभिन्न कार्यों को देखते हुए अन्य दल के नेताओं एवं खुद भाजपा के नेताओं द्वारा भी राज्यसभा सांसद अनिल बलूनी के कार्यों का अनुसरण व अनुकरण किया जाना चाहिए। उत्तराखंड विकास पार्टी का मानना है कि प्रदेश को आज ऐसी ही सोच के नेतृत्व की सख्त जरूरत है।



Discussion about this post