कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के काशीरामपुर तल्ला में स्थानीय निवासियों की बिना आपत्ति लिए आइडिया कंपनी द्वारा टावर लगाया जा रहा है जिसका कि स्थानीय निवासी पुरजोर विरोध कर रहे हैं जिस संबंध में काशीरामपुर तल्ला वार्ड नंबर 6 के पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने अन्य लोगों के साथ मिलकर आइडिया कंपनी का पुतला दहन किया ।
मंगलवार को पार्षद सूरज प्रसाद कांति व काशीरामपुर तल्ला के स्थानीय निवासियों द्वारा आइडिया कंपनी का पुतला दहन किया गया । पार्षद सूरज प्रसाद कांति ने बताया कि काशीरामपुर तल्ला में आइडिया कंपनी द्वारा स्थानीय लोगों को टावर लगाने के विषय में कुछ भी जानकारी नहीं दी गई व गुपचुप तरीके से टावर लगाया जा रहा है ।
सूरज प्रसाद ने कहा की आवासीय कालोनियों में मोबाइल टावर लगाना पूर्णतया गलत है जिससे जनता के स्वास्थ्य पर अत्यधिक प्रभाव पड़ता है । जब कंपनी द्वारा टावर लगाया जा रहा था तो उस समय स्थानीय निवासियों से आपत्तियां ली जानी चाहिए थी जो कि नहीं ली गई है इसलिए हम काशीरामपुर तल्ला के निवासी इसका पूर्ण विरोध करते हैं एवं मांग करते हैं कि क्षेत्र में लगने वाले टावर का कार्य शीघ्र अति शीघ्र बंद करवाया जाए और उसको जनहित में यहां से हटाया जाए ।इस अवसर पर अंकिता रावत, नेहा रावत,अनिल नेगी, सुमन रावत ,उर्मिला गोसाई सहित कई अन्य लोग भी शामिल रहे।





Discussion about this post