कोटद्वार । राजकीय आयुर्वेदिक चिकित्सालय के प्रभारी डाक्टर जयदीप बिष्ट ने गुरुवार को नगर निगम कर्मचारियों व पर्यावरण मित्रों को आयुष रक्षा किटों का वितरण किया । किटों का वितरण करते हुए प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. जयदीप सिंह बिष्ट ने कहा कि कोरोनाकाल में निगम कर्मचारी व पर्यावरण मित्र तत्परता से अपने कार्यों का निवर्हन कर रहे हैं। जो काबिले तारीफ है। कोरोना महामारी से डरने के बजाय सावधानी बरतने की जरूरत है ।कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने, मास्क का इस्तेमाल करने तथा नियमित समय के अंतराल में हाथों को धोने की जरूरत है।इस मौके पर हवलदार धर्मेंद्र, उमेश, कोमल, रीना, राहुल, आशीष, टिकू सिंह, दिनेश, प्रशांत, अनिल, शुभम, अंकुश, अजीत सहित समस्त चिकित्सालय स्टॉफ मौजूद रहा।




Discussion about this post