मंगलवार, सितम्बर 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st सितम्बर 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

उच्च शिक्षा मंत्री से की महाविद्यालयों में परीक्षा शुल्क माफी की मांग

शेयर करें !
posted on : जून 14, 2020 6:27 अपराह्न

पोखरी (चमोली)। चमोली जिले के पोखरी महाविद्यालय के छात्र संघ ने रविवार को बदरीनाथ के विधायक महेंद्र भट्ट के माध्यम से उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत को ज्ञापन भेज कर मांग की है कि प्रथम वर्ष के छात्रों की परीक्षा न करवायी जाए तथा परीक्षा शुल्क न लिया जाए।

महाविद्यालय के अध्यक्ष अभिषेक बत्र्वाल ने बताया कि श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय से संबद्ध महाविद्यालयों में प्रथम वर्ष के छात्रों का पाठ्यक्रम देर से उपलब्ध हुआ जिस कारण प्रथम वर्ष के छात्र-छात्राओं की परीक्षा आयोजित करना उचित नहीं है। कहा कि गढ़वाल विश्वविद्यालय की तर्ज पर श्रीदेव सुमन विश्वविद्यालय में भी प्रथम वर्ष के छात्रों को भी दूसरे वर्ष के छात्रों की भांति अगली कक्षा में प्रोन्नत किया जाए। कहा कि उन्होंने यह भी मांग की है कि उत्तराखंड के दुर्गम क्षेत्रों में दूरस्थ गांव में रहने वाले छात्र-छात्राओं को अपना परीक्षा फॉर्म भरने के लिए काफी अधिक किराया देकर गांव से शहरों आना पड़ता है साथ लॉकडाउन के कारण छात्रों के परिवारों की आर्थिकी पर भी बुरा प्रभाव पड़ा है जिस कारण वे परीक्षा शुल्क वहन करने में सक्षम नहीं है।

कहा कि विश्वविद्यालय अनुदान आयोग ने भी लॉकडाउन के चलते विश्वविद्यालयों को जारी गाइड लाइन में स्पष्ट किया है कि लॉकडाउन के कारण विकट परिस्थितियों में विश्वविद्यालय छात्रों शुल्क संबंधी कोई भी दबाव न बनाया जाए। इसके बाद भी विश्वविद्यालय की ओर से छात्र-छात्राओं से शुल्क लिया जा रहा है जो कि यूजीसी की गाइडलाइन का उल्लंघन है, इसलिए विश्वविद्यालय को शीघ्र  छात्र-छात्राओं का परीक्षा शुल्क माफ करना चाहिए वह जिन छात्र-छात्राओं ने परीक्षा शुल्क जमा कर दिया है उनका परीक्षा शुल्क वापस कर देना चाहिए।

वहीं दूसरी ओर विधायक महेंद्र भट्ट ने भी छात्र-छात्राओं की समस्या के संदर्भ में शीघ्र ही उच्च शिक्षा मंत्री धन सिंह रावत से वार्ता करने की बात कही व कहा कि इस संदर्भ में वे अपने स्तर से भी समस्या के समाधान का प्रयास करेंगे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • उत्तराखंड में सरकारी नौकरी का मौका, 553 पदों पर भर्ती, UKSSSC ने जारी किया विज्ञापन
  • खड़गे की सभा के बाद मंच के शुद्धिकरण पर सियासी संग्राम, कांग्रेस ने भाजपा प्रदेश अध्यक्ष के खिलाफ दी तहरीर
  • उत्तराखण्ड में 60 वर्ष से अधिक उम्र की महिलाओं को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा
  • हल्द्वानी के शुद्धीकरण विवाद में नया मोड़, राहुल गांधी के खिलाफ कोतवाली में FIR, शुद्धीकरण को जातिगत रंग देने का आरोप
  • नेपाल बाढ़ में मृतकों की संख्या 810 पहुंची, 275 भारतीयों समेत 3048 लोग अब भी लापता
  • चलती बस में 16 वर्षीय किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म, चालक-कंडक्टर गिरफ्तार
  • कल से महंगा होगा दूध, मुंबई में थोक कीमत ₹9 बढ़ी, आपकी जेब होगी हल्की
  • मूक-बधिर महिला से दुष्कर्म का आरोपी 24 घंटे में गिरफ्तार
  • पहाड़ की बेटी भागीरथी ने हैदराबाद मैराथन में जीता रजत
  • CM धामी ने सुनी मन की बात, बोले- नशामुक्त युवा ही विकसित भारत की नींव
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.