कोटद्वार । गढ़वाल सर्वोदय मंडल के तत्वधान में गांधी जी की 73वी पुण्यतिथि के अवसर पर सुरेंद्र लाल आर्य की अध्यक्षता में तहसील प्रांगण में सर्वधर्म प्रार्थना एवं 2 मिनट का मौन रखकर महात्मा गांधी जी को श्रद्धांजलि अर्पित की गई । इस अवसर पर वक्ताओं ने गांधी जी के प्रिय भजन “वैष्णव जन तो तेने कहिए पीर पराई जाने रे” को गाकर उन्हें स्मरण किया और सर्व धर्म प्रार्थना की । इस दिवस को नशा मुक्ति दिवस के रूप में मनाया गया ।लगभग 10 वर्ष की बालिका दिव्यांशी रावत ने नशा के बारे में लोगों को जागरूक किया गया और बताया कि नशा एक व्यक्ति को अंदर से खोखला कर देता है और हजारों लोग इस नशे के कारण अपनी जीवन लीला समाप्त कर देते हैं ।





Discussion about this post