कोटद्वार । सड़क सुरक्षा सप्ताह के अंतर्गत शुक्रवार को परिवहन विभाग ने कौड़ियां चैक पोस्ट पर नेत्र परीक्षण शिविर लगाया। इसमें चालकों व परिचालकों समेत आमजन की आंखों की जांच की गई। उन्हें सड़क सुरक्षा के नियम भी बताए। इसके अलावा हादसा होने पर प्राथमिक उपचार करने और फर्स्ट एड बाक्स में रखी जाने वाली जरूरी दवाओं की जानकारी दी। यातायात के नियमों के अलावा कोविड-19 के बारे में संक्रमण से बचाव के उपाय भी बताए गए।

शुक्रवार को परिवहन विभाग द्वारा नेत्र शिविर की जांच में आने जाने वाले वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण किया गया तथा चिकित्सक द्वारा उन्हें आंखों की रोशनी बढ़ाए जाने के लिए कुछ जानकारियां दी गई। कुछ लोगों को चश्मा लगाकर चलने की नसीहत दी गई। एआरटीओ रावत सिंह कटारिया ने जानकारी देते हुए बताया कि यह अभियान राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के तहत चलाया जा रहा है। शुक्रवार को वाहन चालकों की आंखों का परीक्षण कराया गया। जिसमें लगभग 240 ऑटो चालक एवं बस, ट्रक के चालकों तथा परिचालकों का दृष्टि परीक्षण कराया गया ।उन्होंने बताया कि जब वाहन चालक की आंखें सही नहीं होगी तो वह आने जाने वाले वाहनों को नहीं देख सकेंगे और दुर्घटना होने की संभावना बढ़ जाएगी। इसलिए यह अभियान चलाया गया।




Discussion about this post