कोटद्वार । दीपावली का पर्व नजदीक आने के चलते नापतौल विभाग भी सक्रिय हो गया है। विभागीय टीम इन दिनों नगरनिगम के इलाकों में छापेमारी अभियान चला रखा है। इसी क्रम में नापतौल विभाग की टीम ने शहर में कई स्थानों पर छापेमारी की। इस दौरान कई प्रतिष्ठानों में अनियमितताएं पाए जाने पर विभागीय टीम ने कई दुकानदारों को नोटिस भी जारी किए।
शनिवार को नापतौल विभाग की टीम ने शहर में छापेमारी अभियान चलाया। इस दौरान टीम ने मिष्ठान भण्डार, होटलों, दुकानों सहित कई स्थानों पर छापेमारी की। इस विभागीय कार्रवाई के दौरान दुकानदारों में हड़कंप मचा रहा। इसमें कई अनियमितताएं पाई गई।
इस मामले में बाप- नाप(नापतौल) निरिक्षक जगदीश सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि कोटद्वार व पौडी का चार्ज होने के कारण दोनो जगह जाना पडता है । विभागीय चेतावनी देने के बावजूद भी संबंधित विक्रेताओं के द्वारा ग्राहकों को ठगने का काम किया जा रहा था। 5 नवम्बर को पौडी स्थित एक स्वीट शाँप में डब्बे समेत लड्डू नापा गया था वहीं तीन दुकान वाले काँटों का सत्यापन प्रमाण पत्र नही दिखा पाये । 6 नवम्बर को कोटद्वार में दो काँटों का सत्यापन प्रमाण पत्र नही दिखाया गया ।7 नवम्बर को पौडी में एक बूंदी का पैकेट , एक पाँच किलो आटे का कट्टा व एक पैकेट नमकीन पर विभागीय घोषणा नही मिली थी । छापेमारी के दौरान कई अन्य प्रतिष्ठानों में अनिमितताएं पाई गई और उन्हें नोटिस जारी किया गया है।




Discussion about this post