कोटद्वार । राशन किट वितरण व्यवस्था को सुधारने के सम्बन्ध में जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी ने वन एवं पर्यावरण मंत्री डॉ. हरक सिंह रावत को एक ज्ञापन सौपा ।
ज्ञापन के माध्यम से बताया कि श्रम विभाग की ओर से कोरोनाकाल में श्रमिकों को राशन किट का वितरण किया जा रहा है लेकिन दुगड्डा ब्लॉक के भंवासी, जैगांव, खुलकण्डी, सिमलना, महाबगढ़, जौरासी, केष्टा, धूराधनई, हनुमंती सहित कई गांवों के सैकडों श्रमिकों को अब तक राशन किट और सहायता राशि नहीं मिल पायी है। श्रम विभाग द्वारा राशन किटों के वितरण के बारे में ब्लॉक के बुनियादी इकाई ग्राम पंचायत को न तो सूचना दी गई और न ही शामिल किया गया है ।
जिला पंचायत सदस्य ने किट वितरण की व्यवस्था को सुधारते हुए राशन बांटने की प्रक्रिया में ग्राम प्रधानों, क्षेत्र पंचायत सदस्यों व जिला पंचायत सदस्यों को शामिल करने के साथ ही माईग्रेंट लेबरों को राशन किट बांटने की मांग की है। इसके अलावा उन्होंने राशन किटों के वितरण में हो रहे भष्टाचार को रोकने हेतु पूर्व की भांति श्रमिकों के खाते में धनराशि डालने की मांग भी की है ।




Discussion about this post