कोटद्वार । जिला पंचायत सदस्य भरत सिंह नेगी ने रामडी चरेख मोटर मार्ग में पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग को लेकर उपजिलाधिकारी को ज्ञापन सौंपा।
ज्ञापन में कहा गया है कि कोटद्वार-रामड़ी-चरेख तथा ऐता-उमरैला-चरेख मोटर मार्ग पर असामाजिक तत्वों की आवाजाही दिन-प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। असामाजिक तत्व शराब पीकर आपस में लड़ाई-झगड़ा करने के साथ ही स्थानीय ग्रामीणों को परेशान करते रहते हैं। चारापत्ती व मवेशी चराने जंगल जाने वाली महिलाओं के साथ अराजकतत्वों द्वारा बदतमीजी की जाती है।
कहा कि कोरोना के दौर में आसामजिक तत्वों द्वारा मास्क का प्रयोग और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन न किये जाने की वजह से क्षेत्र में कोरोना महामारी फैलने का खतरा भी मंडराने लगा है। उन्होंने क्षेत्र में असामाजिक तत्वों की आवाजाही पर रोक लगाने के लिए पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है।




Discussion about this post