कोटद्वार : जिला उद्योग व्यापार प्रतिनिधि मंडल पौड़ी गढ़वाल की कार्यकारिणी का विस्तार किया गया. कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि अनिल गोयल के निर्देशन एवं प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा व प्रदेश सचिव प्रकाश मिश्रा के मार्गदर्शन में प्रदेश उद्योग व्यापार मंडल एक नई ऊर्जा के साथ प्रदेश स्तर पर व्यापारियों के हितो को ध्यान में रखते हुए कार्य कर रहे है.
जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि जिला प्रभारी संजय गर्ग के नेतृत्व में जिला पौड़ी गढ़वाल जिला उद्योग व्यापार मंडल की प्रथम कार्यकारिणी का गठन कर रहा है जिसमे जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए जिला सचिव राजेश त्रिपाठी, जिला कोषाध्यक्ष मुन्ना लाल मिश्रा, जिला उपाध्यक्ष थामेश्वर प्रसाद सतपुली, जिला उपाध्यक्ष डॉ. मनवर सिंह रावत पैठाणी, जिला उपाध्यक्ष देवेन्द्र सिंह रावत पौड़ी, जिला उपाध्यक्ष ऋषि ऐरन, जिला उपाध्यक्ष राजदीप माहेश्वरी, जिला सह सचिव जितेन्द्र कैंथोला, जिला सह सचिव गुलाब सिंह बिष्ट पाबौ, जिला मंत्री मनोज अग्रवाल, जिला संगठन मंत्री कमलेश कुमार अग्रवाल दुगड्डा, जिला संगठन मंत्री दिनेश अग्रवाल एवं जिला संगठन मंत्री विजय गुसाईं मनोनीत किये गये.
कार्यकारिणी का विस्तार करने के उपरांत बैठक में जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि सभी लोग संगठन को मजबूत बनाने के लिए कार्य करेगे. जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि वह व्यापारियों के हितो की रक्षा के लिए हर समय खड़े है. किसी भी व्यापारी का अहित नही होने दिया जाएगा. इस अवसर राजेश त्रिपाठी ने कहा कि कि यह संकट का समय है हम सभी को मिलजुलकर इसे काटना होगा. कोरोना वायरस के संक्रमण से बचाव के लिए हम सभी को जागरूक होना होगा. कोरोना की लड़ाई में हम सभी को एकजुट होकर लड़ना होगा.
बैठक को सम्बोधित करते हुए जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल ने कहा कि हमे चाइना के सामान का बहिष्कार करना है और साथ ही चाइना के सामान को ना बेचने एवं ना खरीदने के लिए कहा. नगर सचिव लाजपतराय भाटिया ने बैठक में शहीदों को नमन करते हुए सभी व्यापारियों से अनुरोध करते हुए कहा कि हम चायनीज सामान का बहिष्कार करें. बैठक में जिलाध्यक्ष विवेक अग्रवाल द्वारा बताया कि प्रदेश अध्यक्ष नवीन वर्मा, प्रदेश सचिव प्रकाश मिश्रा एवं जिला प्रभारी संजय गर्ग द्वारा नवीन कार्यकारिणी को फोन कर शुभकामनायें दी. बैठक में नगर सचिव लाजपतराय भाटिया, सेवकराम मनुजा, गौरव भाटिया (बंटी), हरीश बहरानी, रमेश सिंघल एवं रविन्द्र नेगी आदि भी सम्मिलित हुए.



Discussion about this post