शनिवार, अगस्त 1, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
1st अगस्त 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

चारधाम यात्रा से पहले प्रशासन सक्रिय, होटल-रेस्टोरेंट संचालकों की समस्याओं के समाधान को बनाई जा रही योजना

शेयर करें !
posted on : मार्च 29, 2026 12:37 पूर्वाह्न

गोपेश्वर (चमोली)। चारधाम यात्रा के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों की समस्या के निस्तारण के लिए जिला प्रशासन ने कवायद तेज कर दी है। प्रशासन की ओर से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों से बैठक कर समस्याओं के निस्तारण की योजना तैयार की जा रही है। प्रशासन की ओर से जनपद के लिए निर्धारित व्यावसायिक रसोई गैस के कोटे के वितरण के साथ ही ईंधन के अन्य विकल्पों को लेकर भी योजना तैयार की है। इससे यात्रा काल के दौरान होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को व्यवसाय संचालन में परेशानी का सामना न करना पड़े।

जिलाधिकारी गौरव कुमार ने चार धाम यात्रा की तैयारियों के तहत पूर्ति विभाग, पर्यटन और तहसील के अधिकारियों के साथ बैठक कर अधिकारियों से होटल, रेस्टोरेंट और ढाबों के सुचारू संचालन में आने वाली संभावित परेशानियों की जानकारी ली। उन्होंने जनपद को मिल रहे व्यावसायिक रसोई गैस के कोटे और बाजार की मांग के अनुरूप ईंधन आपूर्ति को लेकर अन्य विकल्पों को लेकर चर्चा की। बताया कि जनपद में जहां व्यावसायिक रसोई गैस की उपलब्धता के अनुरुप वितरण की प्रणाली बनाई जा रही है वहीं ईंधन के अन्य विकल्प पिरुल, लकड़ी और पत्थर के कोयले तथा लकड़ियां होटल, रेस्टोरेंट और ढाबा संचालकों को उलब्ध करने की भी योजना तैयार की जा रही है। बताया कि प्रशासन की ओर से ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है।

डीएम ने सभी घरेलू और व्यावसायिक उपभोक्ताओं से ऑन लाइन बुकिंग के माध्यम से रसोई गैस रिफिल करवाने और प्रशासन की ओर से बनाई जा रही व्यवस्था में सहयोग की अपील भी की है। इस दौरान पर उप जिलाधिकारी राजकुमार पाण्डेय, जिला पूर्ति अधिकारी अंकित पाण्डेय, पर्यटन अधिकारी अरविंद गौड़ समेत अधिकारी मौजूद रहे। जनपद के होटल और रेस्टोरेंट संचालक वर्चुअल माध्यम से बैठक से जुड़े रहे।

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मुख्यमंत्री धामी का संकल्प बना 232 परिवारों की मुस्कान, धौलास में प्रधानमंत्री आवास योजना से मिला सपनों का आशियाना
  • मुख्यमंत्री ने सीएम हेल्पलाइन-1905 पर जन शिकायतों के समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण के दिए सख्त निर्देश
  • एसएसपी के नेतृत्व में आमजन की सुरक्षा को प्रतिबद्ध दून पुलिस
  • मुख्यमंत्री धामी बोले – जन्म नहीं, श्रेष्ठ कर्म बनाते हैं व्यक्ति को महान
  • मतदाता सूची पुनरीक्षण की जमीनी पड़ताल को ग्राउंड जीरो पर उतरे डीएम, त्रुटिरहित एसआईआर के लिए डीएम के निर्देश, बीएलओ को मिलेगा फ्लोचार्ट-चेकलिस्ट
  • डीएम स्वाति एस. भदौरिया के निर्देशन में औषधीय एवं सुगंधित पौधों के रोपण से पर्यावरण संरक्षण और जनस्वास्थ्य को मिल रही नयी दिशा
  • राहुल गांधी ने देश की जनता और जनादेश का अपमान किया : सीएम धामी
  • हर नोटिस, हर दस्तावेज और हर आख्या होगी पूरी तरह प्रमाणिक व समयबद्ध – संयुक्त मजिस्ट्रेट
  • मुख्यमंत्री उदीयमान खिलाड़ी उन्नयन छात्रवृत्ति योजना : तीसरे दिन 255 खिलाड़ियों ने कराया पंजीकरण
  • स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में ‘हर घर तिरंगा’ अभियान की तैयारियां तेज
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.