कोटद्वार । जिला कांग्रेस कमेटी द्वारा सोमवार को भारत के पूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न स्वर्गीय प्रणब मुखर्जी को जिला कांग्रेस कार्यालय कोटद्वार में कार्यकर्ताओ द्वारा दो मिनट का मौन रख श्रद्धांजलि दी गई । श्रद्धांजलि सभा में जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चन्द्रमोहन खर्कवाल ने कहा कि प्रणब मुखर्जी का उत्तराखंड से बहुत लगाव था । प्रणव मुखर्जी एक साधारण, विद्वान, मेहनती और संसदीय परंपराओं के निर्वहन करने वाले ईमानदार व्यक्ति थे ।
पूर्व कबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने कहा कि प्रणब मुखर्जी के रूप में देश में एक महान विभूति को खो दिया है जिसकी भरपाई होना संभव नहीं है।वहीं मेयर हेमलता नेगी ने भी प्रणव मुखर्जी के चित्र सम्मुख श्रद्धांजली अर्पित करते हुए कहा कि पूर्व राष्ट्रपति प्रणव मखुर्जी का व्यक्तित्व व कृतित्व प्रेरणास्पद है । श्रद्धांजलि कार्यक्रम में हेमचंद पंवार, रेशमा छावडा, संजय मित्तल, महावीर सिंह रावत, विजय नारायण, बलवीर सिंह रावत सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे ।




Discussion about this post