कोटद्वार । नगर निगम क्षेत्र के वार्ड नंबर सात के पार्षद सुभाष पांडे ने गढ़वाल के प्रवेश द्वार कोडिया पर हरित क्रांति की शुरुआत की है । उनके द्वारा अभी तक कोडिया पुल पर लगभग चालीस गमलों में फूलों के पौधे लगाए गए हैं साथ ही डिवाइडर पर अशोक के पेड लगाये गये है ।
पार्षद सुभाष पांडेय ने बताया कि उन्होने अपने निजी व दोस्तो से खर्चा जुटाकर अपने वार्ड में एक हरित क्रांति की पहल की है । उन्होंने बताया कि जहां से शहर की शुरुआत होती है वहीं से मेरा वार्ड प्रारंभ होता है जब कोई व्यक्ति हमारे शहर में प्रवेश करें तो उसे लगना चाहिए कि हम वास्तव में उत्तराखंड में पहुँच गये है । कोडिया में जिस स्थान पर जहाँ कल तक कूड़े का ढेर लगा रहता था वहाँ आज मिनी पार्क बन गया है। उन्होंने सभी से अपील की कि अपने पर्यावरण की सुरक्षा करने की जिम्मेदारी ले जिससे शुद्ध हवा प्राप्त हो सके ।




Discussion about this post