कोटद्वार : पूर्व राज्यमंत्री जसबीर राणा एवं कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने विकासखण्ड रिखणीखाल निवासी स्वाती ध्यानी के प्रसव के दौरान हुये असमयिक निधन पर दुख ब्यक्त करते हुए श्रद्धांजली अर्पित की ।
बद्रीनाथ मार्ग स्थित कार्यालय में कांग्रेस कार्यकर्ताओ के द्वारा मोमबत्ती जलाकर दो मिनट का मौन रख कर मृतक आत्मा को शांति प्रदान करने के लिए श्रद्धांजली अर्पित की ।
कांग्रेस कार्यकर्ताओ ने कहा कि स्वाती ध्यानी के निधन ने प्रदेश सरकार की स्वास्थ्य व्यवस्था की पोल खोल दी, ये दर्द स्वाति के परिवार का नही बल्कि पूरे प्रदेश का है।
उन्होने सरकार से मांग की है कि प्रदेश के दूरस्थ क्षेत्रो में स्वास्थ्य सुविधावों को बढाया जाय ताकि इस प्रकार की घटनाओ पर अंकुश लगाया जा सके । इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, अतुल नेगी, भारत रावत, बिक्रम, राहुल नेगी आदि उपस्थित रहे ।




Discussion about this post