कोटद्वार : 2022 में उत्तराखंड में होने वाले विधानसभा को देखते हुए कांग्रेस पार्टी कार्यकर्ताओं को एकजुट करने में जुट गई है जिससे 2022 में प्रदेश में कांग्रेस की प्रचण्ड बहुमत की सरकार बन सके। जिसमे आज कांग्रेस कमेटी के पूर्व राष्ट्रीय सचिव एवं सदस्य कोर्डिनेटर प्रकाश जोशी ने कोटद्वार पंहुचकर बद्रीनाथ रोड स्थित कार्यालय में कार्यकर्ताओं से मुलाकात की।
इस दौरान पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा सहित कांग्रेसी कार्यकर्ताओं ने फूलमालाओं से प्रकाश जोशी का फुलमलाओं से जोरदार स्वागत किया। इस दौरान सदस्य कोर्डिनेटर प्रकाश जोशी ने बताया कि में प्रदेश के सभी ब्लॉक,न्यायपंचायत और स्तर पर कार्यक्रताओं के बीच जाने की कोशिश कर रहा हु। सभी कार्यकर्ताओं में एकजुटता है और 2022 विधानसभा चुनाव में कांग्रेस पार्टी पूर्ण बहुमत की सरकार बनाएगी। इस अवसर पर पूर्व राज्यमंत्री जसवीर राणा, तेजपाल पटवाल, देवेन्द्र भट्ट, प्रवेश रावत, आशुतोष कण्डवाल, बीरेन्द्र रावत, बृजेन्द्र नेगी, अतुल नेगी, सहित बडी संख्या में कांग्रेसी शामिल थे ।


