कोटद्वार । कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने जिला अध्यक्ष चंद्रमोहन खर्कवाल के नेतृत्व में नगर आयुक्त के माध्यम से प्रदेश के मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा जिसमें उन्होंने उत्तराखंड सरकार द्वारा नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित किए गए नए गांवों पर कर लगाने का आरोप लगाया ।
उन्होंने ज्ञापन के माध्यम से बताया कि नगर निगम चुनाव के पश्चात मेयर हेमलता नेगी एवं पूर्व कबीना मंत्री सुरेंद्र सिंह नेगी ने आपसे भेंट कर 10 वर्षों तक कोई भी कर नहीं लगाए जाने का प्रस्ताव रखा था और इसे स्वीकार कर आदेश भी जारी कर दिया गया था वहीं 1 वर्ष बीत जाने के बाद जनवरी 2020 में नगर आयुक्त द्वारा नगर निगम क्षेत्र में सम्मिलित किए गए गांव में स्वकर निर्धारित किये जाने का प्रस्ताव बोर्ड बैठक में रखा गया । उन्होंने बताया कि इस दौरान सरकार की कैबिनेट हुई जिसमें स्थानीय विधायक भी शामिल थे । बैठक में निर्णय लिया गया कि नगर निगम में नए सम्मलित क्षेत्रों में भी व्यवसायिक दुकानों ,खाली पड़े भूखंडों पर भी कर निर्धारित किया जाए । इस संबंध में एक विज्ञप्ति भी जारी कर दी गई जिसमें व्यवसायिक भवनों एवं खाली भूखंडों पर कर की दरों को निर्धारित किया गया तथा एक माह के अंदर आपत्ति मांगी गई ।
कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने निवेदन किया कि सभी करों को समाप्त कर आम जनता से किए गए वादे के परिपालन में राहत देने की कृपा करें ताकि जनता का विश्वास सरकार पर बना रहे । ज्ञापन देने में महानगर कांग्रेस अध्यक्ष संजय मित्तल, सुनीता बिष्ट, बलवीर सिंह रावत, हेम चंद्र पंवार, हरेंद्र सिंह पुंडीर, महावीर सिंह रावत, वीरेंद्र सिंह बिष्ट, कृपाल सिंह नेगी, गणेश नेगी, जितेंद्र भाटिया, हरीश नेगी, कुलदीप काम्बोज सहित कई कार्यकर्ता सम्मिलित हुए ।




Discussion about this post