शनिवार, मार्च 7, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
7th मार्च 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने ली कार्यकर्ताओं की बैठक

शेयर करें !
posted on : नवम्बर 16, 2020 4:35 अपराह्न

कोटद्वार । कांग्रेस पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए संगठन को मजबूती प्रदान करने का आह्वान किया। कार्यकर्ताओं को भाजपा की जीरो टाॅलरेंश की सरकार में हो रहे भ्रष्टाचार के मुद्दों को उजागर करने के लिए जोर शोर से प्रचार करने की अपील की है।गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यकर्ताओं की बैठक में बोलते हुए प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी संघर्षो एवं बलिदानों की पार्टी है, कांग्रेस ने अंग्रेजों के गुलामी की जंजीरों से जकड़े हुए भारत को आजादी दिलाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका का निर्वहन किया था.

कहा कि कांग्रेस पार्टी युवाओं एवं मातृ शक्ति को साथ लेकर वरिष्ठ कांग्रेस जनों के सरंक्षण में आगामी विधानसभा चुनाव में भारी बहुमत के साथ सत्ता में आयेगी। उन्होंने भारत की पूर्व प्रधानमंत्री स्व. इंदिरागांधी एवं राजीव गांधी के बलिदान को याद करते हुए कहा कि कार्यकर्ताओं को उनके बलिदान को व्यर्थ नहीं जाने देना है। प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश के पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी को भी पूरे प्रदेश का भ्रमण कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने का आग्रह करते हुए कहा कि प्रदेश को सुरेन्द्र सिंह नेगी जैसे अनुभवी एवं वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं की जरूरत है, उन्होंने पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी से विधानसभा कोटद्वार के अलावा पूरे प्रदेश के भ्रमण कर कांग्रेस को मजबूती प्रदान करने की अपील की है। इस मौके पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने संगठन की मजबूती एवं आगामी विधानसभा चुनाव में संगठन को मजबूती प्रदान करने के लिए अपने सुझाव भी रखे गये। जिस पर प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि किसी भी प्रकार से कांग्रेस कार्यकर्ताओं की भावनाओं से खिलवाड़ नहीं होने दिया जायेगा, तथा हर कार्यकर्ता का पार्टी में सम्मान किया जायेगा।

कांग्रेस छोडकर भाजपा में गये विधायको की वापिसी को लेकर भी प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने कहा कि कांग्रेस पार्टी एक सागर है, पार्टी में कोई भी आ जा सकता है, उसके लिए पार्टी के दरवाजे खुले है, उन्होंने कहा कि पार्टी कार्यकर्ताओं की भावनाओं को वे राष्ट्रीय नेतृत्व के सम्मुख रखने का भरसक प्रयास करेगें, बागियों को वापिस लेने का सारा निर्णय राष्ट्रीय नेतृत्व को लेना है, इसलिए समस्त कांग्रेस जनों को राष्ट्रीय नेतृत्व के निर्णय को स्वीकार करना होगा। कोटद्वार पहुंचने से प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह का कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कौडिया बैरियर पर पहंुचकर जोरदार स्वागत किया, कौडिया से लेकर कांग्रेस कार्यालय तक रैली निकाली गयी। कांग्रेस कार्यालय पहंुचने से पहले प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह एवं पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, सूर्यकांत धस्माना ने पूर्व पर्वतीय विकास मंत्री स्व. चन्द्रमोहन सिंह नेगी की प्रतिमा पर माल्यार्पण करते हुए उन्हें श्रद्धा सुमन अर्पित किये। कार्यक्रम में पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी, महापौर हेमलता नेगी सहित समस्त कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह को शाॅल ओढाकर सम्मानित भी किया गया।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, यूथ कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह, विधानसभा अध्यक्ष विजय रावत, महिला कांग्रेस अध्यक्ष रंजना रावत, महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष सरोजनी कैन्त्यूरा, कांग्रेस के वरिष्ठ नेता धीरेन्द्र प्रताप, पूर्व राज्य मंत्री जगमोहन सिंह नेगी, जसवीर राणा, विजय सारस्वत, रघुवीर सिंह बिष्ट, यूथ कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष सुमित्तर भुल्लर, राजेन्द्र शाह, कृष्णा बहुगुणा, विनीता भारती, प्रीति सिंह, विमलेश, रमेश चंद्र खंतवाल, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, हेमचंद्र पंवार, राजेन्द्र गुसाई, धीरेन्द्र सिंह बिष्ट, केएस चौहान, विजय मेहरा, विनोद रावत, कीरत सिंह, रवीन्द्र जजेडी, मनवर सिंह आर्य, वीडी नवानी, वीरेन्द्र सिंह रावत, विजय नारायण सिंह, मदन सिंह रावत, छात्र संघ अध्यक्ष हिमांशू बहुखंडी, जितेन्द्र भाटिया, जीवन कोहली, कृपाल सिंह, पुष्कर सिंह, नीरज बहुगुणा, भोपाल सिंह अधिकारी, नंदन सिंह रावत, नत्थू सिंह अधिकारी सहित बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद थे। कार्यक्रम का सफल संचालन जिला प्रवक्ता बलवीर सिंह रावत ने किया।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/01/Video-Nivesh_UK.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • सचिव डॉ. आर राजेश कुमार ने ली झीलों के पुनर्विकास और सौन्दर्यकरण परियोजना से जुड़ी विभिन्न योजनाओं की समीक्षा बैठक, नैनीताल की झीलों का होगा कायाकल्प, भीमताल-नौकुचियाताल और कमलताल विकास योजनाओं को मिली रफ्तार
  • डीएम प्रशांत आर्य ने फॉर्मर रजिस्ट्री की धीमी प्रगति पर जताई कड़ी नाराजगी; कृषि विभाग के कार्मिकों के वेतन आहरण पर रोक लगाने के दिए निर्देश
  • हरिद्वार यूनिवर्सिटी में “फार्मा अन्वेषण” का आयोजन, छात्रों के मॉडल और प्रोजेक्ट ने बटोरी सराहना, मुख्य अतिथि ड्रग्स इंस्पेक्टर अनीता भारती ने प्रदर्शनी का किया अवलोकन
  • टिहरी लेक फेस्टिवल फुटबॉल टूर्नामेंट में रोमांचक मुकाबले, करियप्पा फुटबॉल टूर्नामेंट में हरियाणा एफसी की जीत
  • 94 फीट ऊंचे नए ध्वजदण्ड को कंधों पर उठाकर श्री दरबार साहिब पहुंची संगतें, श्री गुरु राम राय जी महाराज व श्रीमहंत देवेन्द्र दास जी महाराज के जयकारों से निहाल हुई संगतें
  • चंपावत के अनुज पंत ने UPSC में हासिल की 69वीं रैंक, मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने फोन कर दी बधाई
  • केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह शनिवार को हरिद्वार में ‘जन-जन की सरकार : चार साल बेमिसाल’ कार्यक्रम में करेंगे प्रतिभाग, कार्यक्रम को लेकर शासन-प्रशासन की सभी तैयारियाँ पूर्ण
  • उत्तराखंड : पूर्व सैनिकों की चार सूत्री मांगों को लेकर 11 मार्च को जंतर-मंतर पर कांग्रेस का बड़ा प्रदर्शन
  • भारी मालवाहक वाहनों का गैरसैण क्षेत्र में रहेगा प्रतिबंध
  • घर से ही शुरू होगा महिला सशक्तिकरण : रेखा आर्या
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.