मंगलवार, अप्रैल 28, 2026
  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video
liveskgnews
Advertisement
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स
No Result
View All Result
liveskgnews
28th अप्रैल 2026
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

कांग्रेस ने धूमधाम से मनाई महात्मा गाँधी व लालबहादुर शास्त्री की जयंती

शेयर करें !
posted on : अक्टूबर 2, 2020 5:18 अपराह्न

जाति धर्म एवं सम्प्रदाय के नाम पर चुनाव जीतने वाले तथा रामराज्य का सपना दिखाने वाली भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं – पूर्व मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी

कोटद्वार । पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी एवं महापौर हेमलता नेगी की अगुवाई में जिला कांग्रेस कमेटी कार्यकर्ताओं ने राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री स्व. लालबहादुर शास्त्री की जयंती को धूमधाम से मनाते हुए उनके अधूरे कार्यो को पूरा करने का संकल्प लिया। गढ़वाल टाकीज स्थित कांग्रेस कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में सर्वप्रथम कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने महात्मागांधी एवं लालबहादुर शास्त्री के चित्रों पर श्रद्धासुमन अर्पित किये गये।

कार्यक्रम में वरिष्ठ कांग्रेस नेता एवं पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने महात्मागांधी को सत्य अहिंसा का पुजारी बताते हुए कहा कि केवल एक व्यक्ति की सही सोच ने भारत को अंग्रेजों की गुलामी की जंजीरों से आजाद करने में अहम भूमिका का निर्वहन किया है, कहा कि महात्मागांधी ने अपने पूरे जीवन काल में सादगी का जीवन व्यतीत करते हुए भारतीयों के लिए अपना सर्वस्व न्यौच्छावर कर दिया था, उन्हीं की बदौलत वर्तमान में देशवासी खुली हवा में सांस ले पा रहे है, आजादी के बाद जवाहर लाल नेहरू के बाद देश की बागडौर संभालने वाले लालबहादुर शास्त्री ने भी अपने कार्यकाल में भारत में कृषि के क्षेत्र में हरित क्रांति एवं दुग्ध के क्षेत्र में श्वेत क्रांति के माध्यम से देश दुनिया के देशों की श्रेणी में भारत को अग्रिम पंक्ति में खड़ा कर दिया था।

पूर्व काबीना मंत्री सुरेन्द्र सिंह नेगी ने वर्तमान में देश में बढ़ती हिंसा एवं महिलाओं के साथ हो रहे बलात्कार की घटनाओं पर भी गहरी चिंता जताते हुए कहा कि जाति धर्म एवं सम्प्रदाय के नाम पर चुनाव जीतने वाले तथा रामराज्य का सपना दिखाने वाली भाजपा के राज में बेटियां सुरक्षित नहीं है, कहा कि भाजपा राज में कमजोर लोगों की आवाज को दबाया जा रहा है, जिससे पूरे देश में कानून का राज खत्म होते जा रहा है, जिसके लिए कांग्रेस कार्यकर्ताओं को इस प्रकार की हिटलर शाही मानसिकता वाली ताकतों को सत्ता से बेदखल करना जरूरी है, ताकि देश एवं राज्यों में सबका साथ सबका विकास वाली सोच वाली कांग्रेस पार्टी की सरकारों को सत्ता में लाया जा सके।

इस मौके पर जिलाध्यक्ष डा. चन्द्रमोहन खर्कवाल, महानगर अध्यक्ष संजय मित्तल, महानगर महिला अध्यक्ष शकुंतला चैहान, संतोष बहुखंडी, शोभा गोयल, विनीता भारती, सुनीता धस्माना, डा. हरीश प्रजापति, मनवर सिंह आर्य, केएस चैहान, कै. सतेन्द्र सिंह, बृजमोहन सिंह, नंदन सिंह अधिकारी, भूपाल सिह अधिकारी, नत्थू सिंह अधिकारी, शंकेश्वर प्रसाद सेमवाल, रमेश खंतवाल, हेमचंद्र पंवार, बलवीर सिंह रावत, विजय माहेश्वरी, एए अंसारी, तेजपाल सिंह पटवाल, पुष्कर सिंह, राजेन्द्र असवाल, राजेन्द्र गुंसाई, बीडी नवानी, प्रदीप नेगी सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद थे।

Discussion about this post

https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2026/04/CM-Dhami-4-Year-Journey-2026-2-Min-1-1.mp4
https://liveskgnews.com/wp-content/uploads/2025/09/WhatsApp-Video-2025-09-15-at-11.50.09-PM.mp4

हाल के पोस्ट

  • मेलाधिकारी सोनिका की अध्यक्षता में कांवड़ यात्रा को लेकर विभिन्न विभागों की बैठक आयोजित, दिए निर्देश
  • विशेष सत्र पर कांग्रेस का हमला, बताया जनता के पैसे की बर्बादी
  • उत्तराखंड विधानसभा का विशेष सत्र, सदन के बाहर और भीतर गरमाया माहौल
  • नगाणगांव में श्रीमद्भागवत कथा का दिव्य आयोजन, आयुष कृष्ण नयन महाराज के प्रवचनों से श्रद्धालु भावविभोर
  • हरिद्वार में गाली-गलौच से शुरू हुआ विवाद बना जानलेवा, युवक की मौत, आरोपी गिरफ्तार
  • पश्चिमी विक्षोभ से बदलेगा मौसम का मिजाज, उत्तर भारत को भीषण गर्मी से राहत के संकेत
  • अंतरविद्यालयी वाद-विवाद प्रतियोगिता में आर्मी पब्लिक स्कूल ने बाजी मारी
  • अवैध प्लॉटिंग पर एमडीडीए का सख्त एक्शन, मेहुवाला में 10 बीघा जमीन पर विकसित हो रही अवैध कॉलोनी ध्वस्त
  • उत्तराखंड में स्तन कैंसर जांच को नई रफ्तार, आधुनिक तकनीक से पौड़ी-टिहरी में सप्ताह में दो बार स्क्रीनिंग शिविर शुरू, सचिव स्वास्थ्य सचिन कुर्वे ने कहा – दूरस्थ क्षेत्रों तक पहुंचाई जा रही हैं आधुनिक जांच सुविधाएं
  • केंद्रीय गृह सचिव की प्रस्तावित यात्रा को लेकर रुद्रनाथ ट्रैक रूट की तैयारियां तेज, डीएम गौरव कुमार ने अधिकारियों को आवश्यक दिशा निर्देश
liveskgnews

सेमन्या कण्वघाटी हिन्दी पाक्षिक समाचार पत्र – www.liveskgnews.com

Follow Us

  • Advertise with us
  • Contact Us
  • Donate
  • Ourteam
  • About Us
  • E-Paper
  • Video

© 2017 Maintained By liveskgnews.

No Result
View All Result
  • होम
  • उत्तराखण्ड
  • उत्तरप्रदेश
  • राष्ट्रीय
  • धर्म
  • रोजगार न्यूज़
  • रोचक
  • विशेष
  • साक्षात्कार
  • सम्पादकीय
  • चुनाव
  • मनोरंजन
  • ऑटो-गैजेट्स

© 2017 Maintained By liveskgnews.