कोटद्वार । ब्राह्मण उत्थान महासभा की एक बैठक गोविंद नगर स्थित अधिवक्ता अजय पंत के कार्यालय में आयोजित की गई बैठक की अध्यक्षता प्रदेश के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा द्वारा की गई ।बैठक में ब्राह्मण समाज के उत्थान पर चर्चा की गई। साथ ही गरीब ब्राह्मणों के मेधावी बच्चों की शिक्षा तथा कन्याओं की शादी के लिए सहायता देने पर चर्चा की गई।
इस मौके पर संगठन के प्रदेश अध्यक्ष पंडित विशाल शर्मा ने कहा कि ब्राह्मण आज उपेक्षित होते जा रहें है। हर दल सिर्फ इनका शोषण कर रहें हैं। हमें जागना होगा। हमें अपनी ताकत को पहचानने के लिए एकजुट होना होगा। तभी हम मजबूत होंगे। आज हमारा ब्राह्मण समाज भटक गया है। जिसका लोग फायदा उठा रहे हैं। अधिकतर ब्राह्मणों पर एससी एसटी एक्ट लगा दिया जा रहा है। इस अवसर पर प्रदेश अध्यक्ष द्वारा अधिवक्ता अजय पंत को जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया ।
नव नियुक्त जिलाध्यक्ष अधिवक्ता अजय पंत ने कहा कि ब्राह्मण पतन की ओर जा रहा है। ऐसे में ब्राह्मण समाज को एक मंच पर संगठित होने की जरूरत है। हमें अपने संस्कृति को पहचानना होगा। कोई भी दल हमें कम आंकने की गलती न करे, नहीं तो इसके गंभीर परिणाम हो सकते हैं। हमारा समाज जिसदिन एकजुट हो जाएगा हम उसी दिन से निखर जाएंगे। बैठक में वरिष्ठ उपाध्यक्ष पंडित हेमचंद भट्ट, कुमाऊं प्रभारी पंडित सौभाग्य भारद्वाज, जिला महासचिव नैनीताल अधिवक्ता उमेश जोशी, उप सचिव सुनील बमेठा, अविरल पंत, लोकमणी पोखरियाल, शशिकांत बलूनी, सुधांशु थपलियाल, डिंपल पंत सहित कई ब्राह्मण मौजूद रहे ।




Discussion about this post